राजीव गांधी की जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका गांधी, फोटो के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली कविता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 20, 2019 12:28 IST2019-08-20T12:28:50+5:302019-08-20T12:28:50+5:30

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Priyanka Gandhi get emotional on Rajiv Gandhi's birth anniversary, shares a heart-touching poem with photos | राजीव गांधी की जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका गांधी, फोटो के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली कविता

राजीव एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।'

Highlightsराहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे मिली शिक्षा को याद किया। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं। राजीव एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।'' राहुल ने कहा, ''मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी किसी से नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।''

प्रियंका ने कहा, ''अपने पिता से मैंने सीखा कि लोगों की बातों को कैसे सुना जाए और उनके लिए अपने दिल में जगह बनाई जाए, चाहे वो हमसे कितने भी विपरीत हों।'' राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।

अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। जब राजीव प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी उम्र केवल 40 साल थी। वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। 

Web Title: Priyanka Gandhi get emotional on Rajiv Gandhi's birth anniversary, shares a heart-touching poem with photos

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे