क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने सबके सामने किया KISS, वायरल वीडियो में देखें उसके बाद क्या हुआ...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2018 02:03 IST2018-12-06T02:03:18+5:302018-12-06T02:03:18+5:30

इस वीडियो में प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग के बाद एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पीपल मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

priyanka chopra nick jonas after christian wedding kiss and couple dance, video viral | क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने सबके सामने किया KISS, वायरल वीडियो में देखें उसके बाद क्या हुआ...

क्रिश्चियन वेडिंग के बाद प्रियंका और निक ने सबके सामने किया KISS, वायरल वीडियो में देखें उसके बाद क्या हुआ...

Highlightsजूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं।प्रियंका चोपड़ा ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली है। शादी से जुड़ी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

प्रियंका चोपड़ा ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। इस शादी में पहले दिन प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन रस्म के अनुसार निक के साथ शादी की। दूसरी शादी प्रियंका ने हिन्दू रीति रिवाज से की। प्रियंका की  क्रिश्चियन वेडिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस वीडियो में प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग के बाद एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पीपल मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका और निक ने वेडिंग फोटोज के सारे राइट्स पीपल मैगजीन को दे दिए हैं। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक एक दूसरे को बड़े ही किस करते दिख रहे हैं। उसके बाद दोनों वहां एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस भी करते दिख रहे हैं। 

तीसरी बार कर सकती हैं शादी

जूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है।   वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। 

Web Title: priyanka chopra nick jonas after christian wedding kiss and couple dance, video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे