लाइव न्यूज़ :

रोटी और नान सस्ती करने के लिए पाक पीएम इमरान ने बुलाई बैठक, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कसे तंज

By भाषा | Updated: August 1, 2019 12:55 IST

पाकिस्तान में रोटी और नान की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने सड़क किनारे वाले तंदूरों के लिए गैस दरों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार की कम आपूर्ति और गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। यह निर्णय देशभर में नान और रोटियों की कीमत को कम रखने के लिए किया गया है।

इस्लामाबाद, 31 जुलाईःपाकिस्तान में रोटी और नान की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने सड़क किनारे वाले तंदूरों के लिए गैस दरों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया है। नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार के गैस दरों को बढ़ाने के फैसले का चौतरफा विरोध हुआ था। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार की कम आपूर्ति और गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

इसी महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को तीन वर्ष में छह अरब डॉलर का ऋण मुहैया कराने पर सहमति जतायी है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था को सतत वृद्धि के रास्ते पर वापस लाया जा सके और लोगों की आजीविका का स्तर सुधारा जा सके। पाकिस्तान ने कड़े आर्थिक सुधार शुरू किए हैं। इनमें पेट्रोल, गैस और अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाए हैं।

इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ा है। प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति की बैठक में तंदूरों के लिए गैस की पुरानी दरों को लागू करने का निर्णय किया गया। यह निर्णय देशभर में नान और रोटियों की कीमत को कम रखने के लिए किया गया है।

मौजूदा समय में देश के विभिन्न शहरों में नान की कीमत 12 से 15 रुपये तक है। जबकि गैस और आटे का दाम बढ़ाए जाने से पहले नान की कीमत 8 से 10 रुपये के बीच थी। सरकार का कहना है कि देशभर में एक विस्तृत सर्वेक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गैस दरों में कमी का लाभ लोगों तक पहुंचे।

रोटी और नान के दाम कम करने के लिए इमरान की बैठक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बना। पढ़िए कुछ मजेदार ट्वीट्स...

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल