लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की कीमत बढ़ने से गुस्से में सूअर! मजेदार कमेंट्री के साथ वीडियो वायरल, इसे देख छूट जाएगी आपकी हंसी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 17, 2021 15:04 IST

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। महंगाई से जनता परेशान है। इस बीच इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी कई मजेदाक मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल पंप पर एक सूअर हंगामा मचाता नजर आ रहा है, ये वीडियो अब वायरल हो रहा हैसूअर पेट्रोल पंप पर कई कर्मचारियों को चोट भी पहुंचाता नजर आता हैवीडियो पर की गई कमेंट्री बटोर रही है सुर्खियां, लोगों ने कमेंट्री करने वाले को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की मांग की

मुंबई : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है । कभी ये वीडियोज और पोस्ट आपको हंसाते हैं तो कभी ये देखकर आपको हैरानी भी होती है । हम सभी जानते है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है । लगातार बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल है। कई राज्यों में तो पेट्रोल के दाम 110 के पार पहुंच गए हैं।

इस महंगाई के बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से तंज भी कसे जा रहे हैं। कई मीम्स, तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये वीडियो किसी पेट्रोल पंप का है। 

सूअर का पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन!

इस वीडियो में एक गुस्सैल सूअर पेट्रोल पंप पर हंगामा मचाता नजर आ रहा है। वीडिय में आप देख सकते हैं कि सूअर पेट्रोल पंप पर पहुंचकर अचानक वहां काम कर रहे कर्मियों पर हमला करने लगता है। इस घटना में पेट्रोल पंप के कुछ कर्मचारी घायल भी हो जाते हैं। कर्मचारी बार-बार सूअर को रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन सूअर नहीं माना और वह बार-बार हमला करता रहा। 

ये वीडियो कब का है और कहां का है, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है। देखने में ये किसी सीसीटीवी का फुटेज लगता है जो दो मिनट से ऊपर का है। इस वीडियो की सबसे खास बात इस पर की गई कमेंट्री है जो इसे रोचक बना देती है। इस कमेंट्री के जरिए देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर तंज कसा गया है। इस वीडियो में कमेंट्री सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर में जिस तरह पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और सूअर के हिंसक प्रदर्शन को लेकर खबर बताई है , इस पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं । आपको बता दें कि इस वीडियो को रंजन श्रीवास्तव नाम के यूजर ने शेयर किया है औऱ 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है । 

इसपर एक यूजर ने कहा कि 'बेमिसाल कमेंट्री करने वाले इस शख्स को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करना चाहिए । कृपया माननीय प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री इस विशिष्ट व्यक्ति की अद्वितीय प्रतिभा को प्रोत्साहन प्रदान करें । ' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वाह क्या कमेंट्री है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भाववायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी