लाइव न्यूज़ :

इस पॉपुलर पोर्न वेबसाइट से 1.1 मिलियन लोगों का पर्सनल डेटा हुआ लीक, यूजर्स पर स्कैम का भी बढ़ा खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 12:03 IST

पोर्न वेबसाइट डेटा लीक: रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लीक डेटा से यूजर्स पर स्कैम का खतरा भी बढ़ गया है। वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने वाले लोग यूजर को धमकी दे सकते हैं। उनसे फिरौती या किसी और चीज की डिमांड भी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देVpnMentor ने यूजर्स को सुझाव दिया है कि वेबसाइट पर सरफिंग जारी करने से पहले अपना यूजरनेम और अकाउंट डिटले जरूर बदल लें।  15 अगस्त को वेबसाइट को जब डेटा लीक की जानकारी मिली तो उन्होंने वेबसाइट को सिक्योर्ड तो कर लिया है।

दुनिया भर में पॉपुलर पोर्न वेबसाइट Luscious से 1.1 मिलियन लोगों का पर्सनल डेटा लीक हो गया है।  vpnMentor के रिसर्च रिपोर्ट से पता चला है कि वेबसाइट में टेक्निकल खामियों की वजह से यूजर का पर्सनल डेटा लीक हुआ है। वेबसाइट पर यूजर्स के मेल आईडी, यूजर्स किस देश में कहां रहता है और उनका जेंडर जैसी पर्सनल जानकारियां थी। वेबसाइट ने 1.195 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक कर दिया और उनको इस बात की जानकारी भी नहीं थी। 

यूजर्स के वेबसाइट पर गतिविधि विवरण जैसे कि पसंद, कमेंट, वीडियो अपलोड, उपयोगकर्ता आईडी नंबर, ब्लॉग पोस्ट और यहां तक ​​कि वेबसाइट पर यूजर्स की फर्स्ट च्वाइस क्या थी, ये डेटा भी लीक हो गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन ब्लॉगों को यूजर्स  ने पोस्ट किया था, उनमें यूजर्स के बारे में पर्सनल डीटेल भी थे। वेबसाइट पर पूरा डेटा अनसिक्योर्ड फॉरमेट में रखा गया था। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है थर्ड पार्टी पता कर सकती थी कि यूजर्स किस तरह का कंटेंट वेबसाइट पर लाइक या अपलोड कर रहे हैं। कुछ ईमेल अड्रेसेज में तो यूजर्स के पूरे नाम तक सामने आ गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि लीक डेटा से यूजर्स पर स्कैम का खतरा भी बढ़ गया है। वेबसाइट हैक कर डेटा चुराने वाले लोग यूजर को धमकी दे सकते हैं। उनसे फिरौती या किसी और चीज की डिमांड भी कर सकते हैं। हालांकि 15 अगस्त को वेबसाइट को जब डेटा लीक की जानकारी मिली तो उन्होंने वेबसाइट को सिक्योर्ड तो कर लिया है लेकिन जिनका डेटा लीक हो गया है उनका कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

VpnMentor ने यूजर्स को सुझाव दिया है कि वेबसाइट पर सरफिंग जारी करने से पहले अपना यूजरनेम और अकाउंट डिटले जरूर बदल लें। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल