लाइव न्यूज़ :

बारिश के बीच मुंबई पुलिस ने की पिता-बेटी की मदद, वी़डियो शेयर कर लिखा- हम आपके साथ है !

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 19, 2021 13:21 IST

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है , जिसमें एक पुलिसकर्मी पिता-बेटी की भारी बारिश के बीच मदद कर रहे है । मुंबई पुलिस की इस दरियादिली को देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में भारी बारिश के बीच पुलिस ने पिता-बेटी की मदद की कांदिवली ट्रैफिक पुलिस चौक के पास घायल पिता और बेटी को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया लोगों ने कहा - मुंबई पुलिस को सलाम

मुंबई : इस सप्ताह मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़के जलमग्न हो गई है । लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया और शहर में कई जगहों पर संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है । शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है लेकिन इस बीच कई लोग बारिश में बुरी तरह से फंस भी गए । ऐसे लोगों के लिए मुंबई पुलिस राहत और बचाव का कार्य़ कर रही है । मुंबई पुलिस ने रविवार रात का एक वीडियो शेयर किया है , जिसे देखकर लोग मुंबई पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं । 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति और उसकी छोटी बेटी भारी बारिश के कारण फंस गए है और घुटनों तक भींगकर भी एक पुलिसकर्मी बच्ची को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए नजर आ रहा है ।

मुंबई पुलिस ने शेयर वीडियो में बताया कि वह व्यक्ति घायल हो गया था और कांदिवली ट्रैफिक चौक पर भआरी बाढ़ वाली जगह पर अपनी बेटी ेक सात फंस गया था । तब पुलिसकर्मी राजेंद्र शेगर ने उनकी सहायती की । पुलिस विभाग ने यह वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया । वीडियो के शेयर में कैप्शन में लिखा है - यू कैन काउंट ऑन अस ! 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । लोग मुंबई पुलिस की खूब सराहना कर रहे हैं । एक यूजर ने कहा कि 'मुंबई पुलिस को सलाम ।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- शुक्रिया मुंबई पुलिस , हम जानते है कि आप हमारे साथ है । हम चैन की नींद सो पाते हैं क्योंकि मुंबई पुलिस हमारी सुरक्षा में लगी हुई है । मुंबई के चेंबूर और विक्रोली इलाकों में भारी बारिश के कारण 20 लोगों की जान चली गई ।  

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी