लाइव न्यूज़ :

UP: एनकाउंटर के दौरान पिस्टल नहीं चलने पर पुलिसकर्मी चिल्लाया ठांय-ठांय, वीडियो वायरल के साथ उड़ा मजाक

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 14, 2018 08:10 IST

UP Police viral video: पुलिस की इस मुठभेड़ को लेकर संभल के अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय का कहना है कि वैपन से फायर करते समय बीच में रुकावट आ जाती है। इसके बाद उसे नीचे करके नार्मल कर लिया जाता है।

Open in App

उत्तर प्रदेश से बदमाशों का सफाया करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक ऐसी हरकत सामने आई है जोकि वायरल हो गई है, जिसका मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल, यह मामला सूबे के संभल के असमोली थाना इलाके का है।

खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी थी, लेकिन पुलिसकर्मी की पिस्टल से फायर नहीं हुआ। जिसके बाद साथ में खड़ा दरोगा मुंह से ही ठांय-ठांय करने लगा। दरोगा ने ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को डराने की कोशिश की, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के साथ लोग पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं और हथियारों को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। 

हालांकि राहत की बात ये है कि पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन उसका साथी मौका पाकर भाग निकला है। इस दौरान मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ, जिसके गोली लगी है। उसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

पुलिस की इस मुठभेड़ को लेकर संभल के अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय का कहना है कि वैपन से फायर करते समय बीच में रुकावट आ जाती है। इसके बाद उसे नीचे करके नार्मल कर लिया जाता है। रात को असमोली थाना इलाके में मुठभेड़ के दौरान भी यही हुआ था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरवायरल वीडियोवायरल कंटेंटviral content
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल