लाइव न्यूज़ :

MP में पुलिस ने छुट्टी के आवेदन में लिखा- मेरी प्रिय भैंस को मेरी जरूरत है, उसके दूध का कर्ज अदा करना है

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 16:24 IST

आरक्षक ने अपने पत्र में लिखा है कि मैंने हमेशा भैंस का दूध पिया है और अब उस भैंस को हमारी जरूरत है ऐसे में भैंस की सेवा करना चाहता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देआरक्षक ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं दूध का कर्ज अदा करना चाहता हूं। मध्य प्रदेश के एसएएफ के 9वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप तोमर की लिखी यह चिट्ठी है।चिट्ठी वायरल होने के बाद अधिकारियों ने आरक्षक को फटकार लगाई है।

भोपाल:मध्य प्रदेश पुलिस के एक कॉस्टेबल ने अपने वरीय अधिकारी के पास छुट्टी के लिए भेजे गए आवेदन में लिखा कि भैंस की सेवा करने के लिए मुझे छुट्टी चाहिए। कॉस्टेबल का यह पत्र किसी तरह सोशल मीडिया पर आ गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह पत्र वायरल हो रहा है। 

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो आरक्षक ने अपने पत्र में लिखा है कि मैंने हमेशा भैंस का दूध पिया है और अब उस भैंस को हमारी जरूरत है ऐसे में भैंस की सेवा कर मैं दूध का कर्ज अदा करना चाहता हूं। 

कौन है मध्य प्रदेश में तैनात यह जवान-

बता दें कि मध्य प्रदेश के एसएएफ के 9वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप तोमर की मां लंबे समय से बीमार है, जिसके लिए आरक्षक 10 दिन की छुट्टी पर भी गए थे और उनके वापस आने के बाद ही यह पत्र सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल होने लगा है। 

वायरल पत्र में लिखा है कि आरक्षक की मां की तबीयत खराब है, जिसके लिए उन्हें छुट्टी चाहिए। इसके अलावा, इस पत्र में आरक्षक ने यह भी लिखा था कि उसके घर में एक भैंस है, जिसने अभी हाल ही में बच्चा दिया है और उस भैंस की सेवा के लिए उन्हें विभाग से छुट्टी चाहिए।

वायरल हो रही है आरक्षक की यह चिट्ठी-

बता दें कि सोशल मीडिया पर आरक्षक की यह चिट्ठी वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में आगे लिखा हुआ है कि मैं भैंस का दूध पीकर ही भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी करता था। मेरे जीवन में उस भैंस का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उस भैंस के कारण ही आज मैं पुलिस में हूं। भैंस ने मेरे अच्छे और खराब समय में साथ दिया है। ऐसे में मेरा भी फर्ज बनता है, मैं भैंस का ऐसे समय में देखभाल करूं।  चिट्ठी वायरल होने के बाद अधिकारियों ने आरक्षक को फटकार लगाई है।

अधिकारी अब इस चिट्ठी की करेंगे जांच-

इस मामले में जब मीडिया के लोगों ने आरक्षक से संपर्क किया तो आरक्षक ने इस चिट्ठी को लिखने से साफ मना कर दिया। आरक्षक का कहना है कि किसी और ने उसके नाम से यह चिट्ठी लिखकर भेजी है। अधिकारियों ने इस तरह से चिट्ठी लिखने के लिए आरक्षक को डांट लगाई है। इसके बाद आरक्षक द्वारा अधिकारी के सामने लिखने से इनकार करने के बाद अब इस मामले में अधिकारी जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी