लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मस्जिद में लगे तालिबानी झंडे को हटाने पहुंची थी पुलिस, मौलवी ने निकाली AK-47

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 14:10 IST

वायरल वीडियो में मौलवी अपने साथ एक AK-47 लिए दिख रहा है, जब पुलिसवाले तालिबानी झंडा उतारने आए तो मौलवी उनके सामने अड़ गया और किसी भी शर्त पर झंडा उतारने को राजी नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा हैट्विटर पर मामले ने तूल पकड़ा और लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी

पाकिस्तानी मौलवी का एक वीडियो आजकल चर्चा में है, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो पाकिस्तान कि एक मस्जिद का बताया जा रहा है जहां पुलिसवालों के लिए तब फजीहत खड़ी हो गई जब उन्होंने एक मौलवी को मदरसे के ऊपर लगे झंडे को हटाने के लिए बोला।

यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है जहां एक मस्जिद के मौलवी और पुलिसवालों के बीच बहस देखने को मिल रही है। दरअसल मदरसे पर वहां के मौलाना ने तालिबानी झंडा लगा रखा था, जब पुलिस झंडे को उतरवाने के लिए पहुंची तो मौलवी ने उन सबको खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उसका एक छात्र AK-47 लिए खड़ा था।

घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद कि बताई जा रही है जहां की सबसे चर्चित मदरसे जामिया हफ्ता के मौलवी ने पुलिस वालों से इस बार पर बहस कर ली की उसे तालिबानी झंडा हटाने को बोला गया था।

ट्विटर पर मामले ने तूल पकड़ा और लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना अब्दुल अजीज नाम के इस मौलवी ने पुलिसवालों से कहा कि तुम लोग अपनी नौकरियां छोड़ दो अल्लाह और अच्छी नौकरियां देगा। जब उससे तालिबानी झंडा हटाने को बोला गया तो उसने धमकी देते हुए कहा, ' हाथ तो लगाओ आप फिर देखो ' ।

वायरल वीडियो में मौलवी अपने साथ एक AK-47 लिए दिख रहा है, जब पुलिसवाले तालिबानी झंडा उतारने आए तो मौलवी उनके सामने अड़ गया और किसी भी शर्त पर झंडा उतारने को राजी नहीं हुआ। इस्लामाबाद के डीसी ने बताया कि तालिबानी झंडा फहराने के आरोप में एंटी टेररिस्ट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है।

यह पहला मौका नहीं है जब जामिया हफ्ता तालिबानियों के समर्थन में आगे आया हो, इससे पहले भी वहां तालिबानियों के झंडे लहराए गए हैं। मौलाना अजीज वही है जिसने 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल पर हमला कर 132 बच्चों को मारने वाले आतंकियों का समर्थन किया था। इस घटना के बाद अजीज को मस्जिद से हटा दिया गया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी