लाइव न्यूज़ :

चालान से बचना है तो अपनाएं ये उपाये, पुलिस वाले ने दिये टिप्स, 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 23, 2019 15:28 IST

मोटर वाहन संशोधित कानून-2019 के लागू हुये 23 दिन हो गये हैं। नये ट्रैफिक रूल्स के लागू होने के बाद से देश में कई लोगों के लाखों में चालान काटे गये हैं। देशवासी इस नियम के लागू होने के बाद से काफी आक्रोशित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को शेयर कर लिखा गया है- 22000 हजार का चालान 400 में कैसे निपटाए। वीडियो में जो पुलिस दिखाई दे रहे हैं उनका नाम सुनील संधू है।

मोटर वाहन संशोधित कानून-2019 एक सितंबर 2019 से लागू किया गया है। नये ट्रैफिक नियम के लागू होने के बाद से देश में कई लोगों ने दस हजार से लेकर लाखों रुपये तक का चालान कट गया है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुद एक पुलिस वाला चालान से बचने के टिप्स दे रहा है। इस वीडियो को दस मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये पुलिसकर्मी वीडियो में यह बता रहा है कि अगर आपका चालान बहुत ज्यादा कट गटा है तो उसे कैसे कम कराया जाए। 

वायरल वीडियो 15 मिनट का है। जिसे लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। वीडियो में पुलिस बता रहा है कि कैसे 5 हजार के चालान को 100 रुपये में निपटाया जा सकता है। बता दें कि अगर गाड़ी चलाते समय लाइसेंस नहीं है तो आपका पांच हजार रुपये का चालान काटा जायेगा। इससे पहले यह रकम 500 थे। 

वीडियो में जो पुलिस दिखाई दे रहे हैं उनका नाम सुनील संधू है। उनका कहना है कि जागरुकता की कमी के कारण लोग हजारों और लाखों रुपये का फाइन दे रहे हैं। वीडियो में पहले सुनील संधू ने ट्रैफिक नियम के बारे में बताया। . उन्होंने कहा- 'लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है तो 5 हजार रुपये।  पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो 10 जार रुपये। ऐसे ही उन्होंने चालान की पुरी लिस्ट सुनाई। 

उन्होंने कहा, अगर आप डॉक्यूमेंट्स घर में भूल गए हैं और चालान काट लिया गया है तो आप भारी चालान को भी कम कर 100 रुपये कर सकते हैं। चालान भरने के लिए आपको 15 दिनों का वक्त मिलता है। इन 15 दिनों में आप संबंधित विभाग में जाये और अपने घर में छूटे हुये कागजात दिखाये तो चालान कम करने का भी प्रावधान है।

देखें वीडियो 

टॅग्स :वायरल वीडियोट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी