लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने पेश की सरलता की मिसाल, रूस भी हुआ कायल, आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 6, 2019 08:10 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला। उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।'

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा।'पीएम मोदी ने रूस में एक फोटो सेशन के दौरान सोफा हटवाकर कुर्सी में बैठना पसंद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस में एक फोटो सेशन के दौरान सोफा हटवाकर कुर्सी में बैठना पसंद किया क्योंकि अन्य सभी लोग कुर्सी पर ही बैठे थे। इस वीडियो को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर कर पीएम मोदी की सफलता की तारीफ की है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी रूस दौरे पर गए थे। उस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनका फोटो सेशन था। सभी के लिए कुर्सियां लगाई गई थी लेकिन पीएम मोदी के विशेष सोफा रखा गया था। पीएम मोदी ने यह देखा तो इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद उनका सोफा हटाकर कुर्सी लगा दी गई जिसपर बैठकर फोटो सेशन हुआ।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला। उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।'

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग पीएम मोदी की सरलता और जमीन से जुड़े होने की प्रशंसा कर रहे हैं।

स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का 'सार्थक' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  स्वदेश लौटे आये हैं। रूस के दो दिन के दौरों में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस और भारत और निकट आएंगे। मोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत और रूस और नजदीक आएंगे। स्वागत- सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और रूस के लोगों का आभार।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी