लाइव न्यूज़ :

कोरोना फाइटर को पीएम मोदी ने किया फोन, बात के दौरान नर्स बोलीं- 'मोदी जी आप भी हमारे लिए देवता, 24 घंटे देश की सेवा करते हैं', देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2020 14:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील करते हुए कोरोना फाइटरों के लिए थाली और ताली बजाकर अभिवादन करने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू अस्पताल पुणे के अधिकतर कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहा है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र और केरल से ही हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के फाइटरों को पीएमो से फोन कर बात की।  देशभर के अस्पतालों के उन स्वास्थयकर्मियों को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से फोन जा रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने मरीजों का इलाज कर रहे महाराष्ट्र के सरकारी नायडू अस्पताल की एक नर्स को फोन किया। पीएम मोदी ने वैश्विक महामारी से लड़ने में अस्पताल के कर्मचारियों के काम की प्रशंसा की। पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नर्स छाया जगताप को शुक्रवार की शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया। सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है। बातचीत के आखिर में नर्स छाया बेहद भावुक हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवता बता दिया। छाया ने कहा, 'हमारे लिए तो आप भी देवता हैं। पूरे देश को आपके जैसा प्रधानमंत्री मिलना चाहिए। हम तो बस अपना काम करते हैं लेकिन आप 24 घंटे देश की सेवा करते हैं, हमें आपका आभार जताना चाहिए।' नायडू अस्पताल पुणे के अधिकतर कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहा है। 

 जानें और क्या-क्या हुई पीएम मोदी की नर्स के साथ बात 

मराठी भाषा में बातचीत शुरू करते हुए मोदी ने जगताप से कुशल-क्षेम पूछी। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूछा कि वह पूरी लगन से कोविड-19 के मरीजों का इलाज करते हुए अपनी सुरक्षा के बारे में परिवार के डर को कैसे दूर कर रही हैं। जगताप ने कहा, ‘‘हां, मैं अपने परिवार को लेकर चिंतित हूं लेकिन काम तो करना पड़ेगा। हमें इन हालात में मरीजों का इलाज करना होगा। मैं संभाल रही हूं।’’ 

प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि क्या अस्पताल में भर्ती मरीज डरे हुए हैं। इस पर नर्स ने कहा, ‘‘हम उनसे बात करते हैं। हमने उनसे कहा है कि डरने की जरूरत नहीं है । हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें कुछ नहीं होगा तथा उनकी रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए जाएंगे।’’ 

ऑडियो क्लिप में जगताप को कहते हुए सुना जा सकता है कि कर्मचारी संक्रमित मरीजों का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं। जगताप ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोविड-19 के सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जब मोदी ने पूछा कि क्या वह, विभिन्न अस्पतालों में बिना थके लगातार काम कर रहे लाखों चिकित्साकर्मियों को कोई संदेश देना चाहती हैं, इस पर जगताप ने कहा, ‘‘डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमें इस बीमारी से बाहर निकलना होगा और हमें अपने देश को जिताना होगा। यह अस्पताल और कर्मचारियों का उद्देश्य होना चाहिए।’’ 

मोदी ने जगतप की लगन और सेवा के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपकी तरह लाखों नर्स, पैराचिकित्सक कर्मी, डॉक्टर सच्चे ‘तपस्वी’ हैं और अभी देश में विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मैं आपको बधाई देता हूं। मुझे आपके अनुभव सुनकर खुशी हुई।’’ इस पर आभार जताते हुए जगताप ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं लेकिन आप 24 घंटे देश की सेवा कर रहे हैं। हम आपके आभारी हैं।’’ उन्हें ऑडियो क्लिप में यह कहते सुना जा सकता है ‘‘ देश सौभाग्यशाली है कि उसके पास आपके जैसा प्रधानमंत्री है।’’ (पीटीआई-इनपुट के साथ)  

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनानरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया