VIDEO: मोदी, पुतिन सामने से निकले, ताकते रहे पाक पीएम शहबाज शरीफ...!
By संदीप दाहिमा | Updated: September 1, 2025 15:28 IST2025-09-01T15:24:58+5:302025-09-01T15:28:23+5:30
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को कहा कि मानवता यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करने का आह्वान करती है। मोदी और पुतिन ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की।

VIDEO: मोदी, पुतिन सामने से निकले, ताकते रहे पाक पीएम शहबाज शरीफ...!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार को कहा कि मानवता यूक्रेन संघर्ष को यथाशीघ्र समाप्त करने का आह्वान करती है। मोदी और पुतिन ने चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा, ‘‘हम यूक्रेन में शांति लाने के सभी हालिया प्रयासों का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष ‘रचनात्मक तरीके से’ आगे बढ़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मानवता का आह्वान है कि संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के तरीके खोजे जाएं।
तियानजिन, चीन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास से गुजरते देखा गया, जो अलग-थलग दिखाई दे रहे थे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से बातचीत की, जबकि शरीफ उन्हें जाते हुए देख रहे थे और उनके चेहरे पर एक गंभीर भाव है। pic.twitter.com/qU3r4qKR84
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 1, 2025
मोदी ने कहा कि भारत रूसी नेता का स्वागत करने का इंतजार कर रहा है प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए पुतिन दिसंबर में भारत आने वाले हैं। मोदी ने कहा कि भारत और रूस कठिन समय में भी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
जब मोदी-पुतिन ने पाक PM शहबाज़ शरीफ़ को किया इग्नोर
— News24 (@news24tvchannel) September 1, 2025
◆ वीडियो आया सामने, देखते रह गए शरीफ#ShehbazSharif | #SCOSummit | #SCO2025 | SCO Summit | Shehbaz Sharif pic.twitter.com/fEVgvv28Gk
पुतिन से हाथ मिलाने के लिए भागे पाक पीएम शहबाज शरीफ...! देखिए वीडियो#AajTakAtSCO#PMModi#pakistan#PMModiInSCO#SCOSummit#PMModiChinaVisit#Putin#XiJinping#ATReel#AajtakSocialpic.twitter.com/T5kqKIxZ8l
— AajTak (@aajtak) August 31, 2025