लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर फ्लाइट उड़ाने पहुंचा पायलट, जानें आगे क्या हुआ ?

By भाषा | Updated: July 31, 2018 10:50 IST

Nepal Flight Delayed Over 10 Hours:नेपाल से दुबई जाने वाले विमान के कैप्टन के नशे में होने के कारण विमान के उड़ान में 10 घंटे की देरी हुई।

Open in App

काठमांडो, 31 जुलाई: नेपाल से दुबई जाने वाले विमान के कैप्टन के नशे में होने के कारण विमान के उड़ान में 10 घंटे की देरी हुई। काठमांडो पोस्ट की खबर के मुताबिक दुबई जाने वाले विमान एफजेड 8018 को 153 यात्रियों को लेकर कल सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी। 

उड़ान से पहले कैप्टन का शराब परीक्षण किया गया जिसमें पता चला कि उसने शराब पी रखी थी। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के महाप्रबंधक राजकुमार छेत्री ने बताया, ‘‘हमें उड़ान के चालकों की अजीब हरकतों के बारे में विमान के स्टाफ से शिकायत मिली थी। हमने श्वास परीक्षण यंत्र (ब्रेथलाइजर) से आरंभिक तौर पर शराब का परीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि उड़ान के कैप्टन एन हुसैन और उड़ान भरने वाले चालक दल के सदस्यों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इसके बाद तुरंत विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। छेत्री ने बताया कि दुबई के नागरिक उड्डयन कानून के अनुसार नशे में पाये गये उड़ान दल के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य उड़ान संख्या एफजेड575 कल शाम 7 बजकर 20 मिनट पर त्रिभुवन हवाई अड्डे पर पहुंचा जिससे उड़ान दल के सदस्यों और यात्रियों को दुबई भेजा गया। खबर के मुताबिक, करीब दस घंटे की देरी के बाद एक दूसरी फ्लाइट रविवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर त्रिभुवन हवाई अड्डे पर आई। जिसके बाद यात्रियों को दुबई भेजा जा सका। उन्होंने नशे में पाए गए उड़ान दल के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :फ्लाइटनेपालअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो