Viral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा
By संदीप दाहिमा | Updated: April 2, 2026 17:23 IST2026-04-02T17:22:45+5:302026-04-02T17:23:17+5:30
Viral Video: आजकल वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे… लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को सच में गुस्सा दिला दिया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है।

Viral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा
Petrol Pump Bike Wash Viral Video: आजकल वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे… लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को सच में गुस्सा दिला दिया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। जिसमें एक इंफ्लूएंसर पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक को पेट्रोल से धोता नजर आता है। हैरानी की बात ये है कि वो एक-दो बार नहीं, बल्कि बार-बार पाइप से पेट्रोल डालकर बाइक को “नहलाता” दिखता है। वीडियो देखते ही लोगों का पारा चढ़ गया। वजह साफ है जहां एक तरफ पेट्रोल की कीमतें पहले से ही लोगों की जेब पर भारी हैं, वहीं इस तरह खुलेआम बर्बादी करना कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि इस राइडर का इंस्टाग्राम अकाउंट 'अशरफ राइडर' के नाम से है, जहां वो खुद को बाइक लवर बताता है और स्टंट वीडियो पोस्ट करता रहता है। लेकिन इस वायरल क्लिप में उसकी हरकतों ने लोगों को नाराज कर दिया।