लाइव न्यूज़ :

पेटा ने शादियों में घोड़ी पर चढ़ने को बताया जानवरों पर क्रूरता, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 21:21 IST

सोशल मीडिया पर पेटा का एक ट्वीट काफी बवाल मचा रहा है । दरअसल पेटा ने शादियों में घोड़ी के इस्तेमाल को लेकर निेदा की तो सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे हैं । लोग पेटा की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपेटा ने शादियों में घोड़ी के उपयोग पर किया ट्वीटपेटा ने कहा - शादियों में घोड़ी का इस्तेमाल अपमानजनक और क्रूर हैं लोगों ने कहा कि बरकीद पर बलि देना क्या गलत नहीं है

मुंबई : वैसे हमारे यहां शादियों में घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाने का रिवाज है । शादियों में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर धूमधाम से अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकलता है लेकिन जानवरों से संबंधित एक संगठन ने इसे घोड़े पर क्रूरता और अपमानजनक बताया है । हाल ही में पेटा इंडिया  ने एक ऐसा ही ट्वीट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं । यूजर्स जमकर पेटा के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं । वहीं लोग पेटा की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे है, तो किसी का कहना है कि इसे बकरीद पर कटने वाले बकरे नजर नहीं आते ।

अपने ट्वीट पर आ रहे कमेंट्स को लेकर पेटा ने एक और ट्वीट किया है और अपनी सफाई दी है । पेटा ने भी इस पर जवाब देते हुए लिखा है, जैसे जानवरों की कुर्बानी गलत है, वैसे ही घोड़ों को नियंत्रित करने के लिए उनके मुंह को छलनी करना भी गलत है । इसके साथ ही पेटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उसने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने की अपील की है ।

पेटा ‘पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग: एक पशु-अधिकार संगठन.’ पेटा इंडिया ने 11 अक्टूबर की शाम को अपने ट्विटर हैंडल से घोड़ों से संबंधित एक ट्वीट किया था, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो गया है । पेटा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘विवाह समारोहों में घोड़ों का उपयोग करना अपमानजनक और क्रूर है ।’

जब इस ट्वीट पर रिटायर्ड आईपीएस व सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम नागेश्वर राव की नजर पड़ी, तो उन्होंने पेटा को फ्रॉड करार देते हुए इसे चैरिटेबल कंपनी बता दिया । उन्होंने लिखा है कि चैरिटेबल होने की आड़ में ये एंटी हिंदू और एंटी इंडिया के तौर पर काम कर रहा है । इतना ही नहीं, रिटायर्ड आईपीएस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए पेटा का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है । इस मामले में लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोपेटा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी