लाइव न्यूज़ :

लॉटरी में पैसा जीतने के लिए शख्स ने खरीदे 160 टिकट, सभी में जीते इनाम

By अनुराग आनंद | Updated: December 14, 2020 08:15 IST

अंतिम चार समान अंक 7314 के कॉम्बिनेशन वाले 160 टिकट खरीदने पर शख्स को हर बार जीत ही मिला।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने 5 दिसंबर की रात में 160 टिकट खरीदे थे। अमेरिका के वर्जीनिया नाम के जगह पर यह शख्स रहता है।देखते ही देखते शख्स करोड़ों रुपये का मालिक बन गया।

नई दिल्ली: लॉटरी में सबकुछ आपके किस्मत पर निर्भर करता है। वर्जीनिया के एक व्यक्ति ने लॉटरी में पैसा जीतने के लिए 160 टिकट खरीद लिया। इसके बाद उसके किस्मत ने उसका साथ दिया और शख्स एक या दो नहीं बल्कि सभी 160 टिकट पर इनाम जीतने में कामयाब हो गया।  

इतने सारे इनाम जीतने वाले शख्स ने कहा कि उन्होंने कुछ अंकों को टीवी शो के माध्यम से कॉपी किया था। जिन नंबरों पर दांव लगाने के बाद इस लॉटरी में उसे सफलता मिली है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अमेरिका के वर्जीनिया नाम के जगह पर यह शख्स रहता है। शख्स ने 5 दिसंबर की रात में 160 टिकट खरीदे थे। इन सभी टिकटों में एक समानता यह थी कि सभी टिकट में अंतिम चार समान अंक 7314 के कॉम्बिनेशन थे। 

शख्स ने जीते लगभग ₹5.9 करोड़-

इसके बाद शख्स को सभी टिकटों पर इनाम जीतने में कामयाबी मिली। शख्स को एक टिकट के लिए $5000 मिले जिससे उसने कुल $800,000 (लगभग ₹5.9 करोड़) जीते। इस तरह एक साथ इतने सारे पैसे जीतने के बाद शख्स देखते ही देखते अमीर हो गया। 

मुझे भरोसा नहीं हुआ कि मैंने इतने सारे पैसे जीत लिए: शख्स-

लॉटरी के टिकट पर इतने सारे पैसे जीतने के बाद शख्स ने कहा कि मुझे इस बात का विश्वास नहीं हो पा रहा था... कि मैंने इतने सारे पैसे एक साथ जीत लिए हैं। शख्स ने कहा कि पैसे जीतने के बाद मुझे 82 बार जांच करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब तक मैं तय नहीं कर पाया हूं कि मैं इतने सारे पैसे का क्या करने वाला हूं। 

एक और शख्स ने 25 टिकट खरीदे, सबों में जीत मिली- 

इसके अलावा, इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें रेमंड हैरिंगटन नामक एक व्यक्ति ने उसी जगह से लॉटरी के 25 समान टिकट खरीदे और सभी 25 बार उसे कामयाबी हाथ लगी। इस तरह $1,25,000 से अधिक पैसे जीतने के बाद वह कुछ मात्र समय में अमीर हो गए। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल