लाइव न्यूज़ :

Watch: 'नो पार्किंग जोन' में लोग जबरदस्ती कर रहे थे बाइक खड़ा, देसी जुगाड़ से शख्स ने ऐसे उन्हें सिखाया सबक, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: May 22, 2022 16:13 IST

आपको बता दें कि इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है- "देसी समस्या का समाधान देसी इलाज से ही संभव है!"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडियो पर एक देसी जुगाड़ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देसी जुगाड़ से एक समस्या का समाधान किया गया है। वीडियो को अभी तक 64 हजार तक व्यूज आ चुके हैं।

Trending Video: अकसर ऐसा देखा गया है कि जिस जगह पर जो चीज मना की जाती है, लोग वही काम को वहां करते हुए दिखाई देते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है जहां पर कुछ लोग 'नो पार्किंग जोन' में बाइक को पार्क करते हुए दिख रहे है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि 'नो पार्किंग जोन' का बोर्ड लगाने के बावजूद भी कैसे घर का मालिक परेशान है क्योंकि बोर्ड के पढ़ने के बाद भी लोग वहां बाइक करके चले जा रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायर हुआ है और इसे अभी तक 64K से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस छोटे से वीडियो में इस समस्या का समाधान भी बताया गया है।  

क्या है पूरा मामला

वीडियो के मुताबिक, एक घर का मालिक बहुत ही परेशान दिख रहा है क्योंकि "नो पार्किंग जोन, पेनाल्टी Rs.250/-."  का बोर्ड अपने घर के बाहर लगाने के बावजूद भी लोग वहां बाइक को पार्क किए जा रहे हैं। इसके बाद वीडियो के अगली कड़ी में यह देखा जा रहा है कि उस घर के मालिक को एक शख्स ने एक देसी जुगाड बताया है जिससे उस घर के मालिक की समस्या ही दूर हो गई है।

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है- "देसी समस्या का समाधान देसी इलाज से ही संभव है!"उस वीडियो को यहां देखें। 

शख्स ने दिया कमाल का आइडिया

आगे इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि उस शख्स ने उस बोर्ड से कुछ शब्दों को निकाल कर फिर से उस बोर्ड को लगा दिया था जिसके बाद से उस घर के मालिक की यह समस्या मानो दूर ही हो गई है। उस शख्स ने बोर्ड में लिखे हुए "नो पार्किंग जोन, पेनाल्टी Rs.250/-." से 'नो' और 'पेनाल्टी' शब्द को हटा दिया था जिससे बोर्ड पर अब "पार्किंग जोन, Rs.250/-." लिखा हुआ बच गया था।

इसके जो कोई भी वहां आता था, वह उस बोर्ड को पढ़कर पार्किंग के लिए 250 रुपए देने का बोर्ड पढ़कर वहां बाइक खड़ा नहीं करता था और वहां से भाग जाता था। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोIASट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी