लाइव न्यूज़ :

लोगों को पसंद आया दूल्हा-दुल्हन के वरमाला का खेल, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

By वैशाली कुमारी | Updated: July 16, 2021 21:08 IST

सोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मस्ती देखने लायक है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वरमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मस्ती देखने लायक है। अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मस्ती देखने लायक है। शादियों में ऐसे हंसी मजाक तो होते ही रहते हैं और यदि ये ना हों तो इनके बिना शादी अधूरी सी लगती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने धूम मचाई है, यह वीडियो दुल्हनिया नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था।

इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर खड़े हैं। इसी दौरान दूल्हे को शरारत सूझती है और वह दुल्हन के साथ खेल खेलने लगता है। दुल्हन वरमाला डालने की बहुत कोशिश करती है और परेशान हो जाती है। दुल्हन जब इतनी कोशिश करने के बाद भी दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पाती है तो परेशान होकर और थक कर सोफे पर बैठ जाती है। दूल्हे ने यह देखा तो उसे लगा कि वह हार गई है इसीलिए वह भी सोफे पर जाकर बैठ गया लेकिन दुल्हन का इरादा कुछ और ही था, जैसे ही दूल्हा सोफे पर बैठा उसने उसके गले में झट से वरमाला डाल दी।

अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। सभी को दूल्हा दुल्हन की यह चुलबुली जोड़ी खूब पसंद आ रही है और खासकर की हाजिर जवाब दुल्हन। 

भारतीय शादी होती ही इतनी शानदार, मजेदार और रस्मों से भरी हुई। शादी का दिन दूल्हा दुल्हन के लिए बहुत महत्वपूर्ण और थका देने वाला होता है मगर इसी बीच दोनों अपना यह खास दिन और यादगार बनाने के लिए थोड़ी बहुत शरारत एक दूसरे के साथ कर लेते हैं। शादी के ऐसे मजाकिया वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी