लाइव न्यूज़ :

बिजली कड़कने की आवाज से मंडप में डर गया दूल्हा, हरकत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2018 21:16 IST

दहेज की रकम लेने के लिए लड़कीवालों ने बारातियों को बनाया बंधक।

Open in App

पटना, 29 जूनः बताते हैं कि जोड़ी ऊपर से हीं बनकर आती है, लेकिन बिहार के सारण जिले में बनी बनाई जोड़ी को बिजली कड़कने की आवाज ने जुदा होने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, सारण जिले के चित्रसेनपुर गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी भी संपन्न हो चुकी थी। इसी बीच बिजली कड़कने की आवाज ने सबकुछ ठीक-ठाक चल रहे शादी समारोह को एक झटके में समाप्त कर दिया। 

बताया जा रहा है कि शादी के दौरान बिजली कड़कने की आवाज से लड़के ने डर कर इस तरह की सहम गया, कि जैसे वह किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो। फिर क्या था लड़की ने शादी मानने से इनकार ही नहीं किया, बल्कि लड़के के साथ जाने से भी मना कर दिया। लड़की के साथ रहने से इनकार करने पर लड़कीवाले दहेज के रु पए वापस करने की मांग करने लगे।

लड़के वालों का कहना था कि जितना रुपया दिया गया है, उससे अधिक रुपये का आभूषण हमने दिया है। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर लड़की वालों ने लड़के वालों के साथ-साथ बाराती तथा गाड़ी चालक को बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जब मामले को निबटाने का प्रयास किया तो लड़की वाले उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ी को भी रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़के वाले को बंधक बनाने, पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल