पटना के भिखारी ने अंग्रेजी में गाया गाना तो इंटरनेट पर फिदा हुए लोग, बोला- मैं सिंगर और डांसर हूं, देखें वायरल वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 13:28 IST2020-04-21T13:14:06+5:302020-04-21T13:28:43+5:30
इंटरनेट पर भिखारी द्वारा गाए अंग्रेजी गाने को देख लोग हैरान हैं। अंग्रेजी भाषा इनकी कमान ऐसी थी कि अमेरिकी गायक का गाना गाते वक्त वह एक बार भी लड़खड़ाए नहीं।

Patna beggar, Photo source- Vandana Jayrajan Twitter handle
पटना: सोशल मीडिया पर बिहार की राजधानी पटना के एक भिखारी का अंग्रेजी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में भिखारी ने अपना नाम सन्नी बाबा बताया है और कहा है कि वह एक सिंगर और डांसर है। वीडियो में भिखारी Jim Reeves का गाना He'll Have to Go गाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में ट्विटर यूजर Vandana Jayrajan ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर इन्होंने लिखा है- ये एक पटना के भिखारी हैं और ये Jim Reeves का गाना गा रहे हैं। वीडियो 2 मिनट 20 सेकेंड का है।
This man, a beggar from Patna sings Jim Reeves "He'll have to go".
— Vandana (@VandanaJayrajan) April 20, 2020
Priceless ❤️ pic.twitter.com/lJdoRjrxMa
वीडियो के शुरुआत में भिखारी को हिंदी में बात करते सुना जा सकता है। वीडियो बनाने वाले को वह कहता है कि आप लोग अंग्रेजी में सवाल कीजिए मैं उसका जवाब दूंगा। जिसके बाद भिखारी बताता है कि उसको खाने में जो भी कुछ मिल जाता है, उसमें वह खुश रहता है। उसने बताया कि वह सिंगर और डांसर भी है।
He'll Have To Go, Jim Reeves का फेमस गाना 1960 के दशक में आया था। इसे पॉप संगीत प्रेमियों द्वारा याद किया जाता है।