लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मरीज के बजाय रात के 3 बजे अस्पताल में आया भूत! दावा- गार्ड ने की बातचीत-दिया व्हीलचेयर, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: November 23, 2022 15:31 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि रात के करीब तीन बजे एक अस्पताल का गेट अपने-आप खुलता है और फिर दावा किया जा रहा है कि एक 'घोस्ट पेशेंट' अस्पताल के अंदर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अस्पताल में भूत के आने का दावा किया गया है। क्लिप में कथित भूत से गार्ड को बात करते और उसे व्हीलचेयर भी देते हुए देखा गया है।

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के एक अस्पताल की 'घोस्ट पेशेंट' को देखने की बात सामने आई है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जहां वीडियो में एक अदृश्य व्यक्ति को अस्पताल में आते हुए देखने का दावा किया गया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि एक अस्पताल के गार्ड ने न केवल एक अदृश्य व्यक्ति को हॉस्पिटल आने दिया बल्कि कैमरे पर उससे बात भी की है। जब से यह घटना सामने आई है, लोगों में इसे लेकर काफी जिज्ञासा है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक अस्पताल का गार्ड नाइट डयूटी में एक एक अदृश्य व्यक्ति से बात करता है और फिर उसे अस्पताल के अंदर जाने देता है। यह घटना अर्जेंटीना के फिनोचेटियो सेनेटोरियम का है जहां पर यह दावा किया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात को 3:36 बजे पर सुरक्षा गार्ड ने एक बुजुर्ग महिला से बात की है और उसे अस्पताल में जाने दिया है। 

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/HighStrangeness/comments/ywjn6j/guard_welcomes_invisible_guest_at_3am_finochietto/?ref_source=embed&ref=share&embed=true" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="428" width="640" scrolling="no"

वीडियो के शुरुआत में यह देखा गया है कि रात के करीब तीन बजे अस्पताल के स्लाइडिंग दरवाजे अपने आप खुलता है और अस्पताल के गेट पर नाइट डयूटी में मौजूद गार्ड उठ कर जाता है और बुजुर्ग महिला से बात करता है। इसके बाद वह अपने रजिस्‍टर में कुछ लिखता है और फिर बैरियर को खुल कर महिला को अंदर आने देता है। यही नहीं वह बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर भी देते हुए देखा जा सकता है। 

कौन है यह बुजुर्ग महिला

इस बुजुर्ग महिला को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इस अस्पताल के डॉक्टरों ने ऐसी कोई महिला का इलाज नहीं किया जिसके रात में अस्पताल में आने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जिस बुजुर्ग महिला को लेकर यहां बात की जा रही है, उसकी पहले ही मौत हो गई है। 

ऐसे में यह कहा जा रहा है कि शायद यह एक 'घोस्ट पेशेंट' था जो उस रात अस्पताल में आया था। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज देख अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान है। हालांकि अभी तक इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ है कि क्या कोई सच में उस रात वहां 'घोस्ट पेशेंट' आया था या फिर गार्ड किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर 'घोस्ट पेशेंट' नहीं आया तो वह गेट का स्लाइडिंग दरवाजे अपने आप क्यों खुला था। 

टॅग्स :अजब गजबArgentinaवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी