लाइव न्यूज़ :

गिटार की धुन पर सुरीले आवाज में गाता है ये तोता, गाना सुनकर आप भी होंगे हैरान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 2, 2021 15:54 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता क्लासिक रॉक धुन गा रहा है। तोते को इतना अच्छा गाान गाते देख लोग हैरान हैं। ये वीडियो वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतोते ने क्लासिक रॉक म्यूजिक पर सुरीले अंदाज में गाया गाना सोशल मीडिया पर यह तोता Tico the Parrot के नाम से मशहूर हैइस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

मुंबई: हम सभी में से कई ऐसे हैं जिन्हें तोता पक्षी के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद होता है क्योंकि यह हमारी तरह शब्दों का उच्चारण कर लेते हैं। तोते को बात करते तो बहुत लोगों ने सुना होगा क्योंकि वह जल्दी इंसानों के जैसे आवाज निकालना सीख लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी किसी तोते को गाना गाते देखा है । सोशल मीडिया पर इन दिनों तोते की सिंगिंग का वीडियो वायरल हो रहा है । यह वीडियो देखकर लोगों को खुशी भी हो रही है और हैरानी भी हो रही है । इस वीडियो में तोता बड़ी मधुर और सुरीली आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रहा है ।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तोता बड़ी मधुर आवाज और सुरीले अंदाज में गाना गाते हुए नजर आ रहा है । वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गिटार बजा रहा है और उसके सामने ही तोता बैठा हुआ है। तोता गिटार की धुन पर बड़े ही सुरीले अंदाज में क्लासिक धुन भी गा रहा है । वीडियो में तोते का  गाना सुनने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि भला कोई तोता इतना सुरीला गाना कैसे हो सकता है ।  

वीडियो में जो तोता नजर आ रहा है वह Tico the Parrot के नाम से मशहूर है। इस वीडियो को@ rtnordy नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है । उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ' यह आदमी क्लासिकल रॉक बजा रहा है जबकि तोता फ्रीस्टाइल वोकल्स गा रहा है।' 

33 सकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को  इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । वही लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स और रिएक्शन भी दे रहे हैं ।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी