लाइव न्यूज़ :

इस जोड़े ने मंदिर में किया भयानक 'पाप', VIDEO आपको भी चौंका देगा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 13, 2019 15:13 IST

इस बैग में बच्ची के साथ-साथ कंबल, डायपर, कपड़े और दूध की बोतल थी, जिससे लग रहा था कि जोड़े का इससे कोई गहरा नाता है। ये दोनों उसे जान से मारना नहीं, बल्कि अनजान लोगों के हाथ सौंपने आए थे।

Open in App

मंदिर में अक्सर लोग अपने पाप की माफी या दुआ मांगने जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में एक जोड़े ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। ये घटना है टीकमगढ़ के रामराजा मंदिर की। इस मंदिर के परिसर में सर्द सुबह करीब 6 बजे एक आदमी और एक महिला अपने चेहरे को ढक कर पहुंचे। इनके पास एक लाल रंग का बैग था और उसमें कुछ ऐसा, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा।

दोनों मंदिर परिसर में पहुंचकर उस बैग को वहां छोड़ फरार हो गए। बैग में से जब किसी के रोने की आवाज आई, तो वहां मौजूद लोगों ने जांच की। बैग को खोला गया, तो उसमें लगभग 1 महीने की बच्ची दिखी। बच्ची रो रही थी और मानो मदद की गुहार कर रही हो।

इस बैग में बच्ची के साथ-साथ कंबल, डायपर, कपड़े और दूध की बोतल थी, जिससे लग रहा था कि जोड़े का इससे कोई गहरा नाता है। ये दोनों उसे जान से मारना नहीं, बल्कि अनजान लोगों के हाथ सौंपने आए थे। बच्ची उस वक्त बेहद बुरी हालत में थी, सो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

फिलहाल बच्ची को लावारिस छोड़ने वाले जोड़े की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस ने पहचान की अपील करते हुए फोटो को सोशल मीडिया पर डाला है। लोगों का मानना है कि बच्ची के माता-पिता उसे किसी वजह से स्वीकार नहीं कर सके और इसके चलते वह मंदिर के बाहर छोड़ चलते बने। हालांकि कुछ लोग उसके माता-पिता के निर्दयी स्वभाव पर भी सवाल उठा रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी