लाइव न्यूज़ :

'पापा, बाहर कोरोना है, मत जाओ ना', कहकर ड्यूटी पर जाते पुलिसवाले को रोकते बच्चे का वीडियो वायरल, देखें आप भी हो जाएंगे भावुक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 27, 2020 07:47 IST

देश के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पुलिस की सख्ती की खबरें आने के बीच यह वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 125 मामले सामने आए हैं.भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से ही हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें यह दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी बाहर नहीं जाने के अपने दो वर्ष के बेटे की जिद को दरकिनार कर ड्यूटी पर जा रहा है. राज्य पुलिस इस वायरस से बचने के लिए ऐहतियाती उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने की खातिर अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल कर रही है.

वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी काम पर जा रहा है और उसका दो वर्ष का बेटा रो रहा है तथा उसे इस महामारी के चलते घर से बाहर नहीं जाने को कह रहा है. इस पर, पुलिसकर्मी बच्चे को यह कह रहा है कि उसे जाना होगा क्योंकि उसके 'बॉस' ने उसे ड्यूटी के लिए बुलाया है.

देश के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पुलिस की सख्ती की खबरें आने के बीच यह वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को 17,000 से अधिक लोगों ने देखा और 2,900 लाइक मिले हैं. महाराष्ट्र पुलिस ने यह वीडियो इस संदेश के साथ डाला है कि कोरोना वायरस महामारी की चुनौती के समय में हमारे अधिकारी अपने परिवार की तुलना में अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दे रहे हैं.

कर्तव्य निभाने की यह भावना न सिर्फ आपात सेवाओं में काम कर रहे लोगों को प्रेरित करती हैं बल्कि व्यापक पैमाने पर समाज को भी प्रेरित करती हैं.  राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 125 मामले सामने आए हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल