लाइव न्यूज़ :

पंखुड़ी पाठक ने सोनिया गांधी को 'चुहिया' कहे जाने पर RSS-BJP पर किया तंज तो हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- इनको कोई बताए कि कांग्रेस में...

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 15, 2019 12:33 IST

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।

Open in App
ठळक मुद्देपंखुड़ी पाठक हैशटैग माफी मांगो खट्टर (#MaafiMaangoKhattar) के साथ तंज भरा ट्वीट किया। ऐसा पहली बार नहीं है कि पंखुड़ी पाठक अपने ट्वीट पर ट्रोल हो गई हों। इससे पहले भी कई बार वो सोशल मीडिया पर विवादों में घर चुकी हैं।

हरियाणा चुनाव-2019 की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना मरी हुई चुहिया से की। जिसका सोशल मीडिया पर आलोचना हुआ। मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और सोशल एक्टिविस्ट पंखुड़ी पाठक ने आरएसएस और बीजेपी पर तंज किया। लेकिन अपने तंज भरे ट्वीट पर पंखुड़ी पाठक खुद ही ट्रोल हो गईं। 

पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर क्या लिखा? 

पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर लिखा, ''माना कि संघ में महिलाएं वर्जित हैं, माना कि आप लोगों की सोच मूल रूप से महिला विरोधी है, ये भी माना कि आपकी पार्टी में बलात्कारियों के समर्थक हावी हैं, लेकिन मंच से देश की आधी आबादी के लिए ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आपको कोई अधिकार नहीं।'' हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में सोनिया गांधी का नाम तो नहीं लिया। लेकिन पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट के साथ हैशटैग माफी मांगो खट्टर (#MaafiMaangoKhattar)  का इस्तेमाल किया था। 

ट्रोलर्स ने क्या कहा पंखुड़ी पाठक को 

पंखुड़ी पाठक के इस ट्वीट के बाद बीजेपी और आरएसएस समर्थकों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, माना कि कांग्रेस में देशद्रोहियों का जमघट है , माना कि कांग्रेस की सोच ही देशविरोधी है, लेकिन कांग्रेस सारे देश को मूर्ख नहीं बना सकतीं, जनता ने इसिलिए कांग्रेस को कूड़ेदान में डाल दिया है।

एक यूजर ने लिखा, सोनिया गांधी को चूहिया कह दिया तो देश की आधी आबादी के साथ जोड़ दिया गजब का दिवालियापन भरा पड़ा है।

एक यूजर ने लिखा, इस बबली को कोई बताएं कि कांग्रेस में महिला का शोषण होता है। ये खुद कांग्रेस की प्रवक्ता बोल चुकी हैं बच कर रहना शशि और दिग्विजय वहीं है।

एक यूजर ने कहा, इनको अमेठी की सुकन्या देवी की याद तो होगी। जिसका सामूहिक बलात्कार हुआ था।

ऐसा पहली बार नहीं है कि पंखुड़ी पाठक अपने ट्वीट पर ट्रोल हो गई हों। इससे पहले भी कई बार वो सोशल मीडिया पर विवादों में घर चुकी हैं। पंखुड़ी पाठक उस वक्त काफी चर्चा में आईं थी जब उन्होंने बजरंग दल पर हमले का आरोप लगाया था। पंखुड़ी पाठक का दावा था कि अलीगढ़ जिले के अतरौली में मुस्तकीम और नौशाद के परिवारों से मिलने जाते वक्त कथित तौर पर इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया था। जिसके बाद उनके बारे में इंटरनेट पर काफी सर्च किया गया। 

मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी लेकर क्या दिया बयान

हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019: सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली 'मरी हुई चुहिया'।

ये पहला मौका नहीं है, जब मनोहर लाल खट्टर ने सोनियां गांधी को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं। चुनावी रैली में खट्टर ने कहा था आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले आर्टिकल 370 को हटाने का समर्थन कैसे कर सकते हैं। 

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरकांग्रेससोनिया गाँधीआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह