लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पेट्रोल भरवाने आए कोरोना संक्रमित मरीज से रिपोर्टर ने पूछा सवाल, जवाब सुनकर उड़े होश

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 20, 2020 12:47 IST

ट्विटर पर वीडियो अनिस मलिक नाम के शख्स ने ट्वीट किया है। उसने दावा किया है कि रिपोर्टर का नाम अदनान तारिक है। वह युवक से बिना मास्क लगाए सवाल पूछ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के निजी चैनल के रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ है।एक युवक से रिपार्टर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब सुनकर वहां खड़े लोगों को होश उड़ गए।

इस्लामाबादः कोरोना वायरस का प्रकोप पाकिस्तान में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच एक निजी चैनल के रिपोर्टर का वीडियो वायरल हुआ है, जोकि पेशावर में पेट्रोल की किल्लत को लेकर समाचार कवर करने गया था। जब उसने एक बाइक सवार युवक से सवाल किया तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर रिपोर्टर समेत वहां खड़े लोगों को होश उड़ गए।

रिपोर्ट ने कहा कि पेशावर में पेट्रोल की किल्लत बदस्तूर जारी है। अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जहां पर मिल रहा है वहां पर लंबी कतारें शहरवासियों की लगी हुई हैं। 

इसके बाद उसने पेट्रोल भरवाने आए एक बाइक सवार से पूछा कि पेशावर में पेट्रोल पंपों पर क्या हालात देख रहे हैं? इसके बाद बाइक सवार ने जवाब दिया कि पेशावर में बहुत बुरी हालत है। किसी पेट्रोल पंप पर ऑयल नहीं मिल रहा है। मैं कोरोना पॉजिटिव हूं और हॉस्पिटल जा रहा हूं। इसके बाद रिपोर्टर सहित वहां खड़े सभी लोग सन्न रह गए। 

ट्विटर पर वीडियो अनिस मलिक नाम के शख्स ने ट्वीट किया है। उसने दावा किया है कि रिपोर्टर का नाम अदनान तारिक है। वह युवक से बिना मास्क लगाए सवाल पूछ रहा था।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,63,496 हुई

पाकिस्तान में कोविड-19 के 1,579 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 2,04,276 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,568 पहुंच गई है। पाकिस्तान में अब तक 2,63,496 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देश में अब तक 17,21,660 नमूनों की जांच हुई है।

टॅग्स :पाकिस्तानसोशल मीडियाकोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो