लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को सांप दिखाकर धमकी देने वाली पाकिस्तानी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है इतने साल की जेल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 17, 2019 17:34 IST

राबी पीरजादा पाकिस्तान की फेमस पॉप सिंगर है। वह कई सारे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। कश्मीर को लेकर अपने विवादित गाने को लेकर भी वह चर्चा में रह चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद राबी पीरजादा ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी को धमकी दी थी। वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्ताव के वन्य जीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने इसपर संज्ञान लेते हुये कानूनी कार्रवाई की और चालान काटा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांप और मगरमच्छ दिखाकर धमकाने वाली पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा की मुश्किलें बढ़ गई है। पाकिस्तान के वन्य जीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने गैरकानूनी तरीके से सांप और मगरमच्छ रखने के मामले में चालान भरने का भी आदेश दिया है। इस मामले में राबी पीरजादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दो साल की सजा भी सुनाई जा सकती है। लाहौर में अपने ब्यूटी पार्लर में विदेशी जानवरों को पालतू जानवरों के तौर पर रखने का वन्य जीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद राबी पीरजादा ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी को धमकी दी थी। 

वीडियो जारी कर पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा ने क्या धमकी दी थी  

पॉप सिंगर राबी पीरजादा ने पीएम मोदी को धमकाने वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में वो बहुत सारे सांप और मगरमच्छ के साथ दिख रही थी। राबी पीरजादा वीडियो में कह रही थी, ''मैं एक कश्मीरी लड़की हूं और भारत के लिए अपने सांपों को तैयार कर रही हूं। यह गिफ्ट खासतौर पर मोदी के लिए है। आप कश्मीर वासियों को परेशान कर रहे हैं। तो आप मरने के लिए तैयार हो जाए। ओके। '' 

इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्ताव के वन्य जीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने इसपर संज्ञान लेते हुये कानूनी कार्रवाई की और चालान काटा।

चालान कटने पर पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा ने क्या कहा? 

चालान कटने के बाद  राबी पीरजादा ने कहा है कि ये सांप और मगरमच्छ उनका नहीं है। राबी पीरजादा ने कहा है कि ये एक सपेरे का है। राबी पीरजादा ने वन्यजीव विभाग पर भी पक्षपात करने और पीएम नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिए किया गया काम बताया है। 

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल