लाइव न्यूज़ :

न्यूज चैनल पर खबर पढ़ने से पहले ऐसे भिड़े पाकिस्तानी एंकर्स, वायरल हुआ वीडियो 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 16:19 IST

खबरों के मुताबिक, एंकर्स लाहौर के न्यूज चैनल सिटी 42 के हैं। बताया जा रहा है कि बुलेटन पड़ने से पहले दोनों एंकर्स के बीच लड़ाई होने लगी।

Open in App

अक्सर समाचार चैनलों पर न्यूज एंकर्स खबरों को पढ़ते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन कभी आप सोच सकते हैं कि एकसाथ खबर को पढ़ रहे एंकर्स आपस में लड़ भी सकते हैं। जी हां, ऐसा वास्तव में हुआ है। मामला पाकिस्तान का है, जहां खबर पढ़ने से पहले दो एंकर लड़ने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों एंकर्स आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

खबरों के मुताबिक, एंकर्स लाहौर के न्यूज चैनल सिटी 42 के हैं। बताया जा रहा है कि बुलेटन पढ़ने से पहले दोनों एंकर्स के बीच लड़ाई होने लगी। हालांकि बुलेटिन ऑनएयर नहीं हो रहा था, लेकिन कैमरा ऑन होने की वजह से यह पूरा वाकया रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद इसे वायरल कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-VIDEO: अचानक फ्लाइट में लगी आग, एयर होस्टेस ने समझदारी से ऐसे पाया काबू 

वीडियो में पुरुष एंकर ने महिला एंकर के बर्ताव पर सवाल उठाए और शिकायत करते हुए कहा कि मैं इनके साथ कैसे न्यूज बुलेटिन करूं, जबकि ये कह रही हैं कि मुझसे बात मत करो। इस बात का जवाब देते हुए महिला एंकर कहती है कि मैंने लहजे की बात की है, तुम मुझसे तमीज से बात करो।

पुरुष एंकर ने बदतमीजी को लेकर कहा, मैंने कौन सी बदतमीजी की है... क्या बदतमीजी की है...। इसके बाद महिला एंकर कहती है-किस टोन में बात कर रहे हो... जाहिल कहीं के...। उसके बाद पुरुष एंकर कहता है-इसको कहो कि अपनी जबान कंट्रोल करे... ये ग्रैब हो रहा सारा... अजीब है इसके नखरे ही खत्म नहीं हो रहे भई। यह पूरा वीडियो 29 सेकंड का है।

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला