लाइव न्यूज़ :

टॉप पाकिस्तानी टीवी एंकर फिज़ा अकबर ने उगला भारत के खिलाफ ज़हर, कहा- मुसलमानों का साँस लेना दूभर

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2019 11:54 IST

पाकिस्तानी एंकर फिजा अकबर खान वीडियो में भारत में लागू CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार की भी आलोचना करती दिख रही हैं। उनका कहना है कि भारत की सरकार भारतीय मुसलमानों को उनका हक नहीं दे रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिजा अकबर ने कहा, भारत में रहना मुसलमान का मुश्किल हो रहा है। वहां मुसलमानों का सांस लेना नामुकिन हो रहा है।पाकिस्तान का फेमस यूट्यूब शो ''ऐसे नहीं चलेगा'' बोल न्यूज' यूट्यूब चैनेल पर आता है। 

पाकिस्तान का फेमस यूट्यूब शो ''ऐसे नहीं चलेगा'' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टॉप पाकिस्तानी टीवी एंकर फिजा अकबर खान ने भारत की आलोचना की है और कहा है कि भारत में मुसलमानों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। फिजा अकबर वीडियो में भारत में लागू CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार की भी आलोचना करती दिख रही हैं। उनका कहना है कि भारत की सरकार भारतीय मुसलमानों को उनका हक नहीं दे रही है। ये शो पाकिस्तान के 'बोल न्यूज' यूट्यूब चैनेल पर आता है। 

20 दिसंबर के एपिसोड में  टीवी एंकर फिजा अकबर कहते हुए दिख रही हैं, 'भारत को बनाने में मोहम्मद अली जिन्ना का बहुत बड़ा हाथ है लेकिन अब भारत में ही मोहम्मद... अली जिन्ना नाम रखने तक की लोगों को इजाजत नहीं है'। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान भारत में रहने वाले मुसलमानों की खिलाफत के बाद भी बन गया लेकिन जरा सोचिए, अगर भारत के मुसलमानों ने उस वक्त पाकिस्तान बनने का विरोध नहीं किया होता तो आज वो लोग भी सुरक्षित होते हैं।'

टीवी एंकर फिजा अकबर भारत की आलोचना करते हुए कह रही हैं, 'जिन मुसलमानों पाकिस्तान बनने की खिलाफत की थी, उनकी हालत आज भारत में बहुत खतरनाक है। कल के भारत से भी ज्यादा आज का भारत उनके लिए खराब है। आज का भारत भारतीय मुसलमानों के लिए हिन्दुस्तान बन चुका है। या फिर एक जात और एक मजहब का देश।'

फिजा अकबर कह रही हैं कि भारत के हिंदुओं ने यह फैसला कर लिया है या वहां की सत्ता ने यह फैसला किया है कि भारत के हर मुसलमान का चुन-चुन कर कत्ल करेंगे। उनका हक छीनेंगे।

फिजा अकबर ने कहा, भारत में रहना मुसलमान का मुश्किल हो रहा है। वहां मुसलमानों का सांस लेना नामुकिन हो रहा है। खुद वहां की सरकार मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है। 

देखिए फिजा अकबर का पूरा वीडियो 

वीडियो के शुरुआत में ये लिखा गया है कि वीडियो में दिखाने वाले विचार कंटेंट प्रेजेंटर और शो के गेस्ट के निजी हैं। इसका चैनले किसी तरह से कोई समर्थन नहीं करता है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकैब प्रोटेस्टवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी