लाइव न्यूज़ :

दुपट्टा न लेने वाली लड़कियों को हैरेस करके वीडियो बनाने वाले पाकिस्तानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिलीज की फोटो

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 17, 2021 18:14 IST

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने महिलाओं के दुपट्टा पहनने और मजाक करने के नाम पर एक टिकटॉकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर लोगों ने शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को दुपट्टा न पहने पर तंग करने वाले शख्स को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्वीट कर लोगों ने इस मामले में जताई थी आपत्ति , महिला पुलिस ने कार्रवाई का किया था अनुरोधपाकिस्तान में पंजाब पुलिस ने आरोपी को महिला पुलिस से गिरफ्तार कराकर फोटो जारी किया है

लाहौर: पाकिस्तान में पंजाब पुलिस ने 'फनी' वीडियो के नाम पर महिलाओं को परेशान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शख्स इन वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर भी पोस्ट करता था।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि गुजरांवाला शहर के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे संबंधित फोटो भी पाकिस्तान के पंजाब पुलिस की ओर से जारी की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स जा रही महिलाओं को रोकता है और उन्हें अपने सिर पर  दुपट्टा पहनने के लिए कहता है । इस क्लिप को सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया और सवाल उठाया कि किसी व्यक्ति को महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार करने की अनुमति कैसे दी गई और मनोरंजन के नाम पर महिलाओं को तंग करने वाले व्यक्ति को सलाखों के पीछे होना चाहिए। व्यक्ति इन क्लिप्स  को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करता था, जहां उसके कई सब्सक्राइबर्स भी हैं।

इस क्लिप में वह व्यक्ति यह कहते हुए  दिखाई दे रहा है कि आपने सिर पर दुपट्टा क्यों नहीं रखा है , जिस पर महिलाएं उससे पूछती है कि वह कौन है , जो उन्हें ये करने को कह रहा है तो वह बोलता है कि  मैं एक पाकिस्तानी और मस्लिम हूं ।  इस्लामाबाद पुलिस अधिकारी आमना बेग ने  यूट्यूबर के इस तरह के व्यवहार की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया और अपने सहयोगियों से इसपर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया । 

फिर पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। खास बात ये भी रही कि आरोपी को लेडी पुलिस से गिरफ्तार करवाया गया है और इसकी भी तस्वीर जारी की गई।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी