लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाकर ये दुकानदार बेच रहा जूते, वीडियो वायरल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 19, 2019 16:55 IST

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहा है। साथ ही वह जूतों के दाम भी बता रहा है। इतना ही नहीं ये दुकानदार आस-पास से गुजर रहे लोगों से भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ नारे लगाने की अपील कर रहा है।

Open in App

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद देश काफी गुस्से में है। भारत में जगह-जगह पर पाकिस्तानी झंडों को जलाए जाने की तस्वीरें/वीडियो सामने आईं। वहीं कुछ लोग पड़ोसी मुल्क को मुंहतोड़ जवाब देने की बात भी कर रहे हैं। इस बीच एक अन्य वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार जूतों को अलग ही अंदाज में बेचता दिख रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहा है। साथ ही वह जूतों के दाम भी बता रहा है। इतना ही नहीं ये दुकानदार आस-पास से गुजर रहे लोगों से भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ नारे लगाने की अपील कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। कोई इसे दुकानदार का देशप्रेम, तो कुछ इसे राष्ट्रवाद के नाम पर मार्केटिंग का शानदार तरीका बता रहे हैं।

बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया। इनमें से ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इस हमले में 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने ली। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानइंडियाजम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप