लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पाकिस्तानी मंत्री फवाद हुसैन का शर्मनाक ट्वीट, 'आज का दिन गर्भनिरोधक का मतलब समझाता है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 17, 2019 14:14 IST

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन इसरो के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के बारे में ट्वीट कर भी विवादों में आये थे। उन्होंने भारत पर तंज करते हुये लिखा, जो काम आता नहीं वो नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से फवाद हुसैन लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। सोशल मीडिया लोगों का कहना है कि किसी भी स्वतंत्र देश के पीएम के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल करना गलत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वां जन्मदिन पर पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने एक शर्मनाक ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक ट्वीट करते हुये फवाद हुसैन ने #ModiBirthday के साथ लिखा है,  'आज का दिन हमें गर्भनिरोधकों का महत्व समझाता है।' फवाद हुसैन के इस ट्वीट की पाकिस्तानियों द्वारा की आलोचना की जा रही है। इस ट्वीट को लेकर हुसैन ट्रोल हो गये हैं। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से फवाद हुसैन लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। 

फवाद हुसैन के पीएम मोदी के जन्मदिन पर किये इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किसी देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने की आलोचना कर रहे हैं। 

एक ट्विटर यूजर आयशा अहमद ने लिखा,  'जहालत है, एक मिनिस्टर की सीट पर पाकिस्तान सरकार के प्रतिनिधि एक स्वतंत्र देश के प्रधानमंत्री को क्या कमेंट कर रहे हैं। इतनी दुश्मनी दिखानी है तो तकनीक में, लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा करो। बुरे अल्फाज में स्पर्धा करके विनर होना कोई सम्मान नहीं है मिस्टर मिनिस्टर।' आयशा अहमद के ट्विटर बॉयो से पता चलता है कि वो पाकिस्तानी पंजाब की रहने वाली है। 

कराची के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'आपको कोई काम नहीं दिए हैं खान साहब (पाक पीएम इमरान खान) ने, जो सुबह-सुबह जाहिलों से ट्वीट स्टार्ट कर दिए...।' 

भारतीय कॉमेडिन अतुल खत्री ने भी फवाद हुसैन की आलोचना की है। 

पत्रकार स्मिता शर्मा ने लिखा है, ये तो हद हो गई। मंत्री होने के नाते अपनी पद की गरिमा का तो ध्यान रख लेते। जो भी आपका ये ट्वीट देखगा आपकी आलोचना ही करेगा। 

ट्विटर पर कुछ लोग फवाद हुसैन के लिए फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। 

फवाद हुसैन ने इसरो के चंद्रयान लैंडर विक्रम को लेकर किया था विवाद ट्वीट 

चंद्रयान लैंडर विक्रम को लेकर भी पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन ने विवादित ट्वीट किया था। फवाद ने ट्वीट करते हुये लिखा था-  'जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना... डियर इंडिया'। इस ट्वीट की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज