पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक, भारतीय यूजर्स ने इमरान के मंत्री की लगा दी क्लास

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 17:45 IST2019-10-10T17:45:06+5:302019-10-10T17:45:06+5:30

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने ट्विटर पर हिंदुओं को दशहरा की बधाई दी थी, तब भी भारतीय यूजर्स ने उनके काफी मजे लिए थे।

Pakistan minister Chaudhry fawad hussain trolled on Rafale shastra puja | पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक, भारतीय यूजर्स ने इमरान के मंत्री की लगा दी क्लास

पाकिस्तानी मंत्री ने उड़ाया 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक, भारतीय यूजर्स ने इमरान के मंत्री की लगा दी क्लास

Highlightsराजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में फ्रांस निर्मित 36 विमानों के बेड़े के पहले विमान को प्राप्त किया। राफेल 'शस्त्र पूजा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी कहा गया कि राफेल 'शस्त्र पूजा' कर बीजेपी राजनीति कर रही है।

भारत को लेकर हमेशा विवादित ट्वीट करने वाले पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक बनाया है। गुरुवार (10 अक्टूबर) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फवाद हुसैन ने लिखा, फांस के इंजीनियर भारत की टेक्नोलॉजी से मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में राफेल लड़ाकू विमान की 'शस्त्र पूजा' की है, तब से इस बात की चर्चा हर तरफ हो रही है। 

फवाद हुसैन ने ट्विटर पर एक कॉर्टून इमेज भी शेयर की। तस्वीर में राफेल विमान में नींबू-मिर्च टांगकर, बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला, जैसे कटाक्ष लिखे हुए हैं। पाकिस्तान के मंत्री के इसी ट्वीट पर भारतीय ट्विटर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान खुद तो राफेल खरीद नहीं सकता, बस दूसरों का मजाक बना सकता है। 

भारतीय यूजर्स ने कहा, तुम राफेल की बात कर रहे हो, क्या तुम्हारी राफेल का एक टायर खरीदने की औकात है?

इसके अलावा कुछ लोगों ने चौधरी फवाद हुसैन  की फोटोशॉप्ड तस्वीरों से मीम्स बनाया।

इससे पहले भी फवाद हुसैन ट्विटर पर अपनी कई बार फजीहत करा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने चंद्रयान-2 पर टिप्पणी की थी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर विवादित ट्वीट किया था। इन दोनों ट्वीट को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया गया था। 

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिग्नाक में एक समारोह में फ्रांस निर्मित 36 विमानों के बेड़े के पहले विमान को प्राप्त किया। उन्होंने नये विमान का पूजन किया और इस पर ‘ओम’ लिखा। उन्होंने दो सीट वाले विमान पर उड़ान भरने से पहले फूल और नारियल भी चढ़ाये। राफेल 'शस्त्र पूजा' को लेकर सोशल मीडिया पर भी कहा गया कि राफेल 'शस्त्र पूजा' कर बीजेपी राजनीति कर रही है।

Web Title: Pakistan minister Chaudhry fawad hussain trolled on Rafale shastra puja

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे