लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी हिंदू लड़की का दर्द, रीना मेघवार का वीडियो वायरल, मदद की गुहार, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 16:01 IST

13 फरवरी को हिंदू लड़की रीना मेघवार को केरियोगजर बदिन से अपहरण कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिंध सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए।मेघवार का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।हिंदू लड़कियों से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

कराचीः पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की हालत खराब होती जा रही है। धर्म परिवर्तन के नाम पर सिंध बदनाम होते जा रहा है। हिंदू लड़कियों से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पाक के पीएम इमरान खान की सारी बातें बकवास निकली। 

हाल ही रीना मेघवार नाम की लड़की के अपहरण और उसका जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मुद्दा पाक संसद में गूंजा था। लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की मदद की गुहार लगाती हुई दिख रही है।

रीना ने दुनिया से मदद की गुहार लगाई और देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल हो गया। दबाव बढ़ने पर पाकिस्‍तानी अदालत ने रीना मेघवार को उनके माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया है। रीना मेघवार का फरवरी, 2021 में अपहरण कर लिया गया था।

अब वीडियो में वह रो रही हैं और अपने घर जाना चाहती हैं। सिंध सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए और उस लड़की को बचाना चाहिए जिसे मदद की जरूरत है। 13 फरवरी को हिंदू लड़की रीना मेघवार को केरियोगजर बदिन से अपहरण कर लिया गया, इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर दिया गया और फिर उसकी शादी आम मुसलमान से कर दी गई।

मेघवार का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही है, 'कृपया मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दो, मुझे जबरन लाया गया है। मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि मेरे माता-पिता व भाइयों को मार डाला जाएगा।'

टॅग्स :पाकिस्तानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो