लाइव न्यूज़ :

OMG: यहां 82 साल बाद फिर से दिखा इस दुर्लभ प्रजाति का सांप

By भाषा | Updated: February 19, 2019 14:45 IST

टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक रमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 82 वर्ष बाद इस प्रजाति को देखा गया। पाण्डेय ने बताया कि सोमवार की रात दक्षिण सुनारीपुर रेंज वनक्षेत्र में गश्ती दल को लाल मूंगा खुखरी सांप रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पर रेंगता दिखा।

Open in App

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में सर्प की एक दुर्लभ प्रजाति लाल मूंगा खुखरी सांप देखा गया है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि सर्प को सोमवार की रात देखा गया। इस सरीसृप को सबसे पहले 1936 में दुधवा में देखा गया था।

टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक रमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 82 वर्ष बाद इस प्रजाति को देखा गया। पाण्डेय ने बताया कि सोमवार (18 फरवरी) की रात दक्षिण सुनारीपुर रेंज वनक्षेत्र में गश्ती दल को लाल मूंगा खुखरी सांप रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पर रेंगता दिखा। उन्होंने बताया कि गहरे नारंगी रंग के इस सर्प ने अचानक ही गश्ती दल के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कौतूहलवश सर्प के फोटो लिये और वीडियो बनाया।

टाइगर रिजर्व के उप निदेशक महावीर कौजलागी ने बताया कि दुधवा में लाल मूंगा खुखरी सांप की मौजूदगी उत्साहजनक है। हालांकि करीब सात वर्ष पहले इसे कतर्नियाघाट वनक्षेत्र में देखा गया था। उन्होंने बताया कि दुधवा में यह सांप 82 साल बाद देखा गया है।

बता दें कि लाल मूंगे की तरह चमकदार ये अनोखा सांप लखीमपुर खीरी के बाद विलुप्त हो गया था। दशकों बाद वर्ष 2010 में नेपाल के चितवन नेशनल पार्क में इसकी मौजूदगी मिली थी। इसके अगले साल वर्ष 2011 में यही लाल मूंगा सांप आसाम में पाया गया। अक्टूबर 2014 में खटीमा के सुरई रेंज में सड़क पर किसी वाहन से कुचला हुआ मिला था। इसलिए इस सांप को लेकर कोई खास रिसर्च नहीं हो सकी थी। इस अद्भुत साँप का वैज्ञानिक नाम ओलिगोडॉन खीरीएसिस रखा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डनेपालवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप