लाइव न्यूज़ :

OMG! 'सुपर मॉम' बाघिन 8वीं बार बनी मां, अब तक दे चुकी है 30 शावकों को जन्म

By भाषा | Updated: January 27, 2019 17:26 IST

सुपर मॉम के नाम से प्रसिद्ध ‘‘कॉलरवाली’’ बाघिन इससे पहले सात बार मां बन चुकी है। सात बार में बाघिन ने कुल 26 शावकों को जन्म दिया था। आठवीं बार बाघ शावकों के जन्म के बाद बाघिन के कुल शावकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। 

Open in App

मध्यप्रदेश में स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान की मशहूर ‘‘कॉलरवाली’’ बाघिन अपने चार नए शावकों के साथ 27 जनवरी सुबह पर्यटकों को नजर आई। आठवीं बार बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। सुपर मॉम के नाम से प्रसिद्ध ‘‘कॉलरवाली’’ बाघिन इससे पहले सात बार मां बन चुकी है। सात बार में बाघिन ने कुल 26 शावकों को जन्म दिया था। आठवीं बार बाघ शावकों के जन्म के बाद बाघिन के कुल शावकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। 

पेंच राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए को बताया कि कॉलरवाली बाघिन ने चार नए शावकों को जन्म दिया है। बाघिन के साथ मांद से बाहर आए शावकों की उम्र लगभग एक माह होगी। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। पार्क प्रबंधन 24 घंटे बाघिन और शावकों की निगरानी व सुरक्षा कर रहा है। 

रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सफारी के दौरान फायर लाइन के नजदीक सालई टेक वन क्षेत्र में अचानक बाघिन पर्यटकों के सामने आ गई। पर्यटकों ने कॉलरवाली बाघिन को एक-एक कर अपने चारों को शावकों को मुंह में दबा कर सड़क पार करते हुए देखा। बाघिन के इस बर्ताव ने पर्यटकों को हैरान कर दिया। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने बाघिन की दुर्लभ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं। परिहार ने बताया कि बाघिन और शावकों की सुरक्षा के मद्देनजर इस क्षेत्र में सफारी प्रतिबंधित कर दी गई है। 

पेंच प्रबंधन के पास मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक, कॉलरवाली बाघिन (टी-15) का जन्म साल 2005 में हुआ था। 11 मार्च 2008 को सुरक्षा के लिहाज से बाघिन को रेडियो कॉलर लगाया गया था। तब से वह पर्यटकों में ‘कॉलरवाली बाघिन’’ के नाम से मशहूर हो गई। मई 2008 में बाघिन ने पहली बार तीन शावकों को जन्म दिया था। अक्टूबर 2009 में उसने 4 शावकों को और 2010 में 5 शावकों को जन्म दिया। तब नदी के किनारे शावकों के साथ खेलती बाघिन की तस्वीरों ने देश-विदेश में सुर्खियां बटोरी थीं। मई 2012 में बाघिन ने 3, अक्टूबर 2013 में 3, अप्रैल 2015 में चार और अप्रैल 2017 में 4 शावकों को जन्म दिया था। पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, कॉलरवाली समेत कुल 12 बाघिनों का पेंच राष्ट्रीय उद्यान में रहवास है।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी