लाइव न्यूज़ :

OMG! इस कपड़े को पहन बगैर बिजली के ही चार्ज कर सकेंगे गैजेट्स

By भाषा | Updated: January 23, 2019 16:13 IST

कुछ अध्ययनों में पता चला कि आठ घंटे तक काम करने वाले किसी मनुष्य के शरीर से थोड़ी सी ऊर्जा ली जा सकती है, लेकिन इसके लिए आवश्यक विशेष वस्तु या तो बहुत महंगी, जहरीली है या उतनी प्रभावकारी नहीं हैं।

Open in App

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा तैयार किया है, जो आपके शरीर की गर्मी लेकर एक्टिविटी ट्रैकर्स जैसे पहने जा सकने वाले छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ऊर्जा दे सकता है। अमेरिका में मैसाच्युसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय की तृषा एंड्रयू ने कहा कि पहने जा सकने वाले कई बायोसेंसर, डेटा ट्रांसमिटर और ऐसे ही उपकरणों को स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए रचनात्मक तौर पर लघु रूप में बनाया गया। 

उन्होंने कहा कि हालांकि इन्हें काफी ऊर्जा की जरुरत होती है और ऊर्जा देने या चार्ज करने वाले यंत्र भारी हो सकते हैं। पत्रिका एडवांस्ड मैटिरियल्स टेक्नोलॉजीज़ में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि शरीर के ताप और एम्बियंट कूलर एयर के बीच अंतर का फायदा उठाकर शरीर की गर्मी से ऊर्जा पैदा हो सकती है। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ अध्ययनों में पता चला कि आठ घंटे तक काम करने वाले किसी मनुष्य के शरीर से थोड़ी सी ऊर्जा ली जा सकती है, लेकिन इसके लिए आवश्यक विशेष वस्तु या तो बहुत महंगी, जहरीली है या उतनी प्रभावकारी नहीं हैं।

एंड्रयू ने कहा, ‘‘इस तरीके से हमने सस्ता वाष्पीकृत प्रिंट वाला जैव अनुकूल, लचीला और हल्की पॉलीमर फिल्म वाला सूती कपड़ा बनाया जिसमें पर्याप्त ताप विद्युत विशेषताएं होंगी। यह कपड़ा किसी छोटे उपकरण को ऊर्जा देने के लिए पर्याप्त होगा।’’ 

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी