यूनाइटेड किंगडम में ओडिशा की महिला का कमाल, साड़ी पहनकर 42.5 किमी के मैराथन में दौड़ी, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2023 08:54 IST2023-04-19T08:39:32+5:302023-04-19T08:54:38+5:30

मैनचेस्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ती नजर आ रही है। यह महिला ओडिशा की है जो ब्रिटेन में रहती है।

Odisha woman in United Kingdom, ran 42.5 km marathon wearing Sambalpuri saree in Manchester, watch video | यूनाइटेड किंगडम में ओडिशा की महिला का कमाल, साड़ी पहनकर 42.5 किमी के मैराथन में दौड़ी, देखें वीडियो

मैनचेस्टर में साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ी महिला (फोटो- ट्विटर, @FISI_UK)

मैनचेस्टर: यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली ओडिशा की एक महिला चर्चा में आ गई है। दरअसल 41 साल की मधुस्मिता जेना दास ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर में 42.5 किमी के मैराथन में न केवल हिस्सा लिया बल्कि उसे पूरा भी किया। इन्होंने लाल रंग की साड़ी और जूते पहनकर मैराथन में हिस्सा लिया और 4 घंटे 50 मिनट में दौड़ पूरी की।

सोशल मीडिया पर इनकी खूबर चर्चा हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने तस्वीरें साझा की जिसमें मधुस्मिता दास अन्य प्रतिभागियों के साथ मैराथन में भाग लेती दिख रही हैं।

इस ट्वीट में लिखा गया, 'यूके के मैनचेस्टर में रहने वाली एक उड़िया ने संबलपुरी साड़ी पहनकर ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े मैनचेस्टर मैराथन 2023 में दौड़ लगाई! वाकई कितना अच्छी बात है। उसका क्या शानदार उत्साह था! संबलपुर आपकी एक विशिष्ट समावेशी सांस्कृतिक पहचान है जो सदियों से सह-अस्तित्व वाले आदिवासी और लोक समुदायों के मजबूत जुड़ाव से उत्पन्न होती है। यह एक कठिन दौर है, आइए शांति और सद्भाव बनाए रखें।'

'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी मैराथन का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें महिला साड़ी में आराम से दौड़ती दिख रही है, जबकि उसके दोस्त और परिवार वाले उसके लिए तालियां बजा रहे हैं।

ट्वीट में लिखा था, 'मधुस्मिता जेना, ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय, एक सुंदर संबलपुरी साड़ी में आराम से मैनचेस्टर मैराथन 2023 में हिस्सा लेती है। गर्व से अपनी भारतीय विरासत को प्रदर्शित करते हुए, वह भारतीय पोशाक पर एक आकर्षक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत कर रही हैं।'

Web Title: Odisha woman in United Kingdom, ran 42.5 km marathon wearing Sambalpuri saree in Manchester, watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे