लाइव न्यूज़ :

OMG! अब तक क्या कर रहे थे वैज्ञानिक, 12 साल पहले ही हो गई थी कोरोना वायरस की भविष्यवाणी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 10:41 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस का खौफ कम नहीं हो रहा है. इस वायरस (Covid-19) से 16 देशों में 3200 से ज्यादा मौते हुई हैं. कोरोना वायरस को लेकर कई तरह अफवाह भी फैल रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 40 साल पहले कोरोना वायरस की भविष्यवाणी की जा चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के 83 देशों में कोरोना वायरस के 95 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. चीन और दक्षिण कोरिया में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं.कोरोना वायरस से चीन में 3000 से ज्यादा मौतें, इटली में 107, ईरान में 92 और दक्षिण कोरिया में 35 मौतें हुई हैं.

द आईज ऑफ डार्कनेस (The Eyes of Darkness) और एंड ऑफ डेज (END of DAYS) ये दो किताबों की पन्ने सोशल मीडिया में वायरल हैं। 40 साल पहले डीन कोन्टोज ने द आईज ऑफ डार्कनेस  लिखी है। वही सिल्विया ब्राउन ने 'एंड ऑफ डेज: प्रीडिक्शन एंड प्रोफेसीज अबाउट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' 2008 में ये किताब लिखी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस की भविष्यवाणी बहुत पहले ही की जा चुकी है। 

द आईज ऑफ डार्कनेस में 'वुहान-400' की जिक्र

74 वर्षीय लेखक डीन कोन्टेज ने 1981 में अपने थ्रिलर नावेल  'द आइज ऑफ डार्कनेस' में  'वुहान-400' नामक एक वायरस का उल्लेख किया था। इस वायरस को वुहान शहर के बाहर एक आरडीएनए प्रयोगशाला में बनाने की बात की कही गई थी। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, अमेजॉन की साइट पर ये बुक लोगों द्वारा जमकर खरीदी जा रही है। इस किताब में वुहान-400 नाम के जैविक हथियार का जिक्र है जो सिर्फ 12 घंटे में फैल सकता है। इस किताब के पात्र बताते हैं कि चीन बिना धमाके के पूरे शहर या देश को खत्म कर सकता है। किताब में यह भी लिखा है वुहान-400 का असर सिर्फ इंसानों पर पड़ता और जानवरों को इससे कोई खतरा नहीं है। अभी तक ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं है जिसमें जानवरों में भी कोरोना वायरस से लक्षण मिले हैं। 

 

It's a strange world we live in.#coronavirus#COVID19#Wuhanpic.twitter.com/WkjbK4zGaW— Darren of Plymouth 🇬🇧 (@DarrenPlymouth) February 16, 2020

 

 'एंड ऑफ डेज' में कोरोना जैसी बीमारी का जिक्र

 'एंड ऑफ डेज' किताब को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी लेखिका सिल्विया ब्राउन अपने किताब में 12 साल पहले ही कोरोना वायरस की भविष्यवाणी कर चुकी हैं। किताब का एक पेज वायरल हो रहा है जिसमें लिखा, साल 2020 के आसपास निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी पूरी दुनिया में फैल जाएगी। कोरोना की शुरुआत दिसंबर 2019 से ही हुई है। किताब के अनुसार ये बीमारी फेफड़ों और श्वसन नलियों पर सीधा हमला करेगी। इस किताब के वायरल पेज में लिखा है कि बीमारी जितनी जल्दी आएगी, उतनी जल्दी गायब हो जाएगी। इसके बाद यह 10 साल दोबारा आएगी तो तब पूरी तरह से यह बीमारी खत्म होगी।

 

Don’t panic. This will suddenly vanish. A little more patience needed. #Coronavirus#SylviaBrownepic.twitter.com/kjvuaHosDz— Sapna Madan ❄️Care4Animals❄️ (@sapnamadan) March 4, 2020

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानइंडियादिल्लीनॉएडासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा