लाइव न्यूज़ :

क्या उत्तर-पूर्वी दिल्ली में CBSE का आज कोई एग्जाम सेंटर है, जानें सीबीएसई और मनीष सिसोदिया का जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 08:54 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीबीएसई का कोई एग्जाम सेंटर नहीं है. वेस्टर्न दिल्ली में आज सीबीएसई की परीक्षाएं आयोजित होंगी.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई प्रवक्ता ने कहा है कि सिर्फ दिल्ली के पश्चिमी भाग में 18 सेंटर्स पर परीक्षाएं हो रही हैं.उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हालात के मद्देनजर इस क्षेत्र के स्कूल बंद रहेंगे.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आज (25 फरवरी) को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। पिछले दो दिनों में फैली अशांति के चलते दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। वहीं सोमवार शाम सीबीएसई परीक्षा को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई। शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की एक ट्वीट से हुई। राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया, हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीबीएसई की परीक्षाएं कल नहीं होंगी। जब स्थानीय नेता और आपराधिक गैंग्स अपना स्कोर सेटल करते हैं तो नागरिकों को नुकसान होता है। क्या हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस पर सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@cbseindia29) से ट्वीट किया, सर उत्तर-पूर्व दिल्ली में कल सीबीएसई का कोई एग्जाम सेंटर नहीं है। इसके बाद राजदीप सरदेसाई ने लिखा, स्पष्टीकरण देने के लिए धन्यवाद, सच्चाई ये है कि उस क्षेत्र के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। 

सोमवार (24 फरवरी) को सीबीएसई ने एक अन्य ट्वीट में बताया, पश्चिमी दिल्ली के 18 सेंटर पर सिर्फ परीक्षाएं आयोजित होंगी। कल के लिए सीबीएसई एग्जाम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं है और बाकी दिल्ली में किसी और जगह सेंटर नहीं बने है।

मनीष सिसोदिया ने कहा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूल रहेंगे बंद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई अशांति के बाद दिल्ली सरकार ने मंगलवार (25 फरवरी) को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। इस बारे खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, दिल्ली में हिंसा प्रभावित नॉर्थईस्ट ज़िले में कल स्कूलों की गृह परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षाओं के सम्बंध में मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी से बात की है कि इस जिले में कल की बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी जाए।

सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि मंगलवार (25 फरवरी) की परीक्षा के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कोई एग्जाम सेंटर नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली के पश्चिमी भाग में 18 केंद्रों पर केवल बारहवीं कक्षा के छात्रों के चार विषयों की परीक्षाएं हैं। 

टॅग्स :सीबीएसईसोशल मीडियादिल्ली पुलिसexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल