लाइव न्यूज़ :

नोएडा: शादी के बाद खुला पति के गंजेपन का राज, पत्नी पहुँची थाने, कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

By संदीप दाहिमा | Updated: January 5, 2026 18:13 IST

नोएडा के बिसरख क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी के बाद पति के गंजा होने की बात पता चलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा: शादी के बाद खुला पति के गंजेपन का राज, पत्नी पहुँची थाने, कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

नोएडा के बिसरख क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी के बाद पति के गंजा होने की बात पता चलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने पति के अलावा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पति संयम जैन, ससुर संजय जैन, सास सुषमा जैन, जीजा कुणाल जैन और मामा हेमंत जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गौर सिटी एवेन्यू-एक निवासी लविका गुप्ता ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी शादी 16 जनवरी 2024 को दिल्ली के राणा प्रताप बाग निवासी संयम जैन से हुई थी।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले कई अहम तथ्यों को उनसे छिपाया गया। सिंह ने कहा, ‘‘महिला का आरोप है कि उनके पति पूरी तरह गंजे हैं और नकली ‘हेयर पैच’ (कृत्रिम बाल) का इस्तेमाल करते हैं, जबकि विवाह के समय बताया गया था कि उनके घने बाल हैं।’’ पुलिस के मुताबिक, महिला ने पति की शैक्षिक योग्यता और आय के बारे में भी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद से ही पति उसे ब्लैकमेल करता रहा और मोबाइल फोन से निजी तस्वीरें निकालकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देता था। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘महिला ने विदेश यात्रा के दौरान पति द्वारा मारपीट किए जाने और थाईलैंड से भारत लौटते समय गांजा लाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।’’ पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

टॅग्स :नॉएडावायरल वीडियोअजब गजबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत