चलाना मत भाई, मुस्कुराते हुए बंदूक छाती पर रखी?, घटना का वीडियो रिश्तेदार ने किया रिकार्ड, अरे नहीं, धमाका और
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 12:34 IST2026-03-17T12:33:32+5:302026-03-17T12:34:40+5:30
दिल्ली पुलिसः युवक ने पिस्टल में मैगजीन लोड करी, पिस्टल को अनलॉक किया और सीने में सटाकर गोली मार ली।

photo-lokmat
नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली, जबकि उसका एक रिश्तेदार पिस्तौल में गोली डालते हुए उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 मार्च को सामने आयी जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने के संबंध में मामले की सूचना मिली। उसने हथियार लोड किया और ट्रिगर को हल्के से छुआ। वीडियो बना रहे व्यक्ति ने चेतावनी देते हुए कहा, "चलाना मत भाई।"
Life lost while making a reel:
— Treeni (@treeni) March 17, 2026
In Delhi, 28-year-old Pawan shot himself with his cousin Himanshu’s licensed pistol while filming.
He was declared dead at the hospital. pic.twitter.com/ELef1bWnVR
मुस्कुराते हुए, चौड़े कंधों वाले उस व्यक्ति ने बंदूक अपनी छाती पर रख ली। उसने घबराहट भरी आवाज में कहा, "अरे नहीं।" धमाका। गोली चल गई। पवन नाम का वह व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
📍बेहद डरावना दृश्य है📍
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) March 17, 2026
युवक ने पिस्टल में मैगजीन लोड करी, पिस्टल को अनलॉक किया और सीने में सटाकर गोली मार ली।
खुदकुशी या धोखे से चली गोली 🤔🤔pic.twitter.com/QarGlhbzen
यह घटना पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में हुई। पुलिस ने बताया कि पिस्तौल का लाइसेंस था और यह वीडियो बना रहे व्यक्ति की थी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पवन को बंदूक लोड करने के तरीके बता रहा है और उसे गोली न चलाने की चेतावनी दे रहा है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन बंदूक से स्टंट करते हुए एक रील बनवा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पवन को लगा था कि पिस्तौल लॉक है। हालांकि, वह लॉक नहीं हुई और गोली चल गई। पवन के परिवार के सदस्य फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
🔥 ब्रेकिंग: दल्लूपुरा में दर्दनाक हादसा!
— Surendra Yadav (@Surendr0032083) March 17, 2026
वीडियो बनाने के दौरान युवक पवन ने मज़ाक में पिस्तौल अपने सीने पर रखकर ट्रिगर दबा दिया और गोली चल गई।
दोस्त चेतावनी दे रहे थे – “भाई चलाना मत”, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
🚨 पुलिस ने हथियार और वीडियो बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल… pic.twitter.com/Opd54ZFJbL