New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक देख हो जाएंगे हैरान, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं, तस्वीरें वायरल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 3, 2022 16:42 IST2022-09-03T16:40:37+5:302022-09-03T16:42:10+5:30
New Delhi Railway Station: भारतीय रेलवे ने अभी तक प्रस्तावित डिजाइन के बारे में अन्य विवरण साझा नहीं किया है।

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक देख हो जाएंगे हैरान, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं, तस्वीरें वायरल
नई दिल्लीःभारत के सबसे पुराने, व्यस्ततम और सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक भारत की राजधानी के मध्य में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है।
भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए 'विश्व स्तरीय' सुविधाओं के साथ पूरे भारत में प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। रेल मंत्रालय ने आज ट्विटर पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 17,000 से अधिक लाइक्स मिले।
कई लोगों ने टिप्पणी भी की। रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या विश्व स्तरीय एयरपोर्ट जैसा दिख रहा है। रेलवे द्वारा प्रस्तावित इस डिजाइन को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा की- एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन...
Marking a New Era: Proposed design of the to-be redeveloped New Delhi Railway Station (NDLS). pic.twitter.com/i2Fll1WG59
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) September 3, 2022
मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं। भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं। स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है।
परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। 16 प्लेटफार्मों के साथ यहां प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। कई ट्रेनों का परिचालन होता है।