लाइव न्यूज़ :

ये है दुनिया का पहला वर्टिकल नोट, जीता 'बैंक नोट ऑफ द ईयर का अवार्ड'

By रजनीश | Updated: May 2, 2019 18:13 IST

नोटों के इस कॉम्पिटिशन में स्विट्जरलैंड का 200 फ्रैंक नोट, नॉर्वे का 500 क्रोनर, रूस का 100 रूबल, और सोलोमन द्वीप का 40 डॉलर का बिल उपविजेता रहे।

Open in App

कनाडा के एक नोट को 'Bank Note of the Year Award 2018' (बेस्ट नोट ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018) मिला है। इसकी सबसे खास बात है कि यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट है। यह कनाडा के 10 डॉलर का नोट है। 

इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी (IBNS) ने इसकी घोषणा की है। बेहतरीन डिजाइन के कारण इस नोट ने साल 2018 के बेस्ट नोट का खिताब जीता है। इस कॉम्पिटिशन में स्विटजरलैंड, नार्वे और रशिया जैसे 15 देशों के नोट शामिल थे। लेकिन सबको पीछे छोड़ कनाडा का ये $10 बिल (bill) पहले नंबर पर रहा।

इस बिल (नोट) पर सामाजिक कार्यकर्ता वॉयला डेसमॉन्ड (Viola Desmond) की फोटो छपी है। वॉयला पहली कनेडियन महिला हैं जिनकी फोटो देश की नोट पर छपी है। वॉयला नस्लीय समानता के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ताओं में से एक हैं। 

10 डॉलर का ये नोट बैंगनी रंग का है और इसे नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। नोट के पिछले हिस्से पर कनाडा के मानवाधिकार म्यूजियम की तस्वीर छपी है।

नोट के पीछे कनेडियन म्यूजियम को दर्शाया गया है। पर्पल रंग का यह नया पॉलिमर कोटिंग नोट युनाइटेड अमेरिका के करेंसी की तुलना में थोड़ा बड़ा है। नई टेक्नॉलॉजी से बने इस नोट को चेक करना और इसकी जाली नोट तैयार करना आसान नहीं है।

नोटों के इस कॉम्पिटिशन में स्विट्जरलैंड का 200 फ्रैंक नोट, नॉर्वे का 500 क्रोनर, रूस का 100 रूबल, और सोलोमन द्वीप का 40 डॉलर का बिल उपविजेता रहे। कनाडा ने इस बात की पुष्टि कि उसके अगले आने वाले चार नए नोट वर्टिकल आकार के ही होंगे।

इंडिया में भी आरबीआई ने हाल ही में 20 के नए नोट की तस्वीर जारी की है। 500 और 2000 के नोटों के बाद हाल के साल में ही भारत में 200, 100, 50 और 10 रुपये के नए नोट चलन में हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल