लाइव न्यूज़ :

लोगों ने पेश की मिसाल, बदल गई इस डिलीवरी ब्वॉय की जिंदगी, अब बाइक से घर-घर पहुंचाएगा ऑर्डर

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 14:56 IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी देखने को मिली, जिसने सबका दिल जीत लिया। एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट के लिए लोगों ने मिलकर बाइक खरीदी ताकि वह बाइक से ऑर्डर की डिलीवरी घर-घर जाकर कर सके। पहले अहमद साइकिल पर डिलीवरी पहुंचाता था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया जोमैटो डिलीवरी एजेंट के लिए लोगों ने जमा किए फंड जमा किए गए फंड से अहमद के लिए खरीदी गई बाइक द ग्रेट हैदराबाद फूड एंड ट्रैवल क्लब ने फंडरेज करने में की मदद

हैदराबाद : कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी दिल को लेने वाली कहानियां देखने को मिलती है कि जो बताती हैं कि इंसानियत लोगों के दिलों में अभी भी जिंदा और ये दुनिया अभी भी बहुत अच्छी है । ऐसा ही कुछ हैदराबाद के एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट के साथ हुआ, जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और देखते ही देखते उसकी जिंदगी बदल गई । 

दरअसल हैदराबाद के किंग कोठी निवासी रॉबिन मुकेश ने सप्ताह के शुरुआत में जोमैटो से कुछ खाने का सामान ऑर्डर किया था ।  20 मिनट बाद मुकेश अपने डिलीवरी एजेंट मोहम्मद अकील अहमद से खाना लेने अपने दरवाजे पर गए।  गर्म चाय का आर्डर इकट्ठा करते हुए उन्होंने देखा कि अहमद के पास बाइक नहीं है और उसने साइकिल पर डिलीवरी की।

साइकिल पर तय की 20 मिनट में 9 किमी की दूरी

द न्यूज़ मिनट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमद ने अपनी साइकिल पर 9 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में तय की थी। यह बात मुकेश के दिल को छू गई । उन्होंने अपने फेसबुक पर इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अहमद इंजीनियरिंग का छात्र है। मकेश ने अपने साथियों और हैदराबाद के लोगों  से भी आग्रह किया कि यदि वे उनसे मिलते हैं या जोमैटो से कोई भी आर्डर करते हैं तो उन्हें एक अच्छी टिप जरूर दें।

अहमद की कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया । सभी ने सोचा कि अहमद की जिंदगी को आसान बनाने के लिए क्या कर सकते है । मुकेश के साथ फेसबुक पर एक निजी समूह 'द ग्रेट हैदराबाद फूड एंड ट्रैवल क्लब' भी शामिल था । समूह ने अहमद की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया । 

अहमद के परिवहन माध्यम को आसान बनाने के लिए मुकेश ने अन्य सदस्यों की मदद से उसके  लिए बाइक खरीदने के लिए मंगलवार को एक फंडरेजर शुरू करने का फैसला किया।

अहमद के लिए 10 घंटे के अंदर आ गए 60 हजार रुपये

अहमद की कहानी ने लोगों को प्रभावित किया और सभी ने खुलकर मदद की  और मात्र 10 घंटों के भीतर अहमद के लिए 60 हजार रुपए जमा हो गए । फिर अनुदान संजय को बंद कर दिया गया । इस फंड में 73 हजार से ज्यादा रुपए जमा हो गए थे । 

मुकेश ने कहा कि उसने अपने सदस्य के साथ मिलकर अहमद के लिए 65 हजार रुपए की टीवीएस एक्सएल बाइक बुक की थी । जोमैटो एजेंट के पास कुछ ही दिनों में बाइक पहुंचा दी जाएगी । मुकेश ने यह भी उल्लेख किया कि वह हेलमेट और रेनकोट जैसे अन्य आवश्यक उपकरण भी खरीदेंगे । फंडरेजर  के माध्यम से एकत्र किए अतिरिक्त धन का उपयोग अहमद की कॉलेज ट्यूशन फीस भुगतान के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :वायरल वीडियोहैदराबादजोमैटो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी