बड़ी लापरवाही: महज 15 मिनट के भीतर ही महिला को लगी तीन वैक्सीन, जानिए फिर क्या हुआ
By वैशाली कुमारी | Updated: June 29, 2021 12:25 IST2021-06-29T12:25:20+5:302021-06-29T12:25:20+5:30
मुंबई के ठाणे मे एक महिला को एक साथ तीन वैक्सीन लगने की खबर सामने आयी है। महापालिका के आनंद नगर वैक्सीनेशन सेंटर मे गयी 28 वर्षीय महिला को एक ही समय मे तीन वैक्सीन दे दी गई है।

28 वर्षीय महिला को एक ही समय मे तीन वैक्सीन दे दी गई है
मुंबई के ठाणे मे एक महिला को एक साथ तीन वैक्सीन लगने की खबर सामने आयी है। महापालिका के आनंद नगर वैक्सीनेशन सेंटर मे गयी 28 वर्षीय महिला को एक ही समय मे तीन वैक्सीन दे दी गई है। हालाँकि महिला का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।
क्या है पूरा मामला
ठाणे के घोरबंदर रोड में आनंदनगर स्वास्थ्य केंद्र में 25 जून वैक्सीन लेने के लिए पास के ब्राम्हड इलाके में रहने वाली एक महिला गयी। स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त मौजूद कर्मचारियों ने महिला को एक साथ वैक्सीन के तीन डोज दे दिए। एक साथ तीन डोज दिए जाने के बाद महिला घबरा गई और अपने घर चली गई। घर आकर महिला ने अपने पति को स्वास्थ्य केंद्र की घटना बतायी। इसके बाद यह बात स्थानीय नगरसेविका तक पहुंची। नगरसेविका ने जब संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से इस मामले के बारे में पूछा तो उन्हें सही जवाब नहीं मिला।
भाजपा ने लगाया इल्ज़ाम
ठाणे महापालिका के अधिकारियों पर हुई आक्रामक इस घटना के बाद भाजपा की ओर से महापालिका के अधिकारियों और डॉक्टरों पर गैर जिम्मेदारी और लापरवाही बरतने का इल्ज़ाम लगाया गया है। भाजपा विधायक निरंजन डावखरे ने इस मामले के लिए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस बीच मेयर नरेश म्हस्के ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया जा रहा है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस पर राजनीति ना करे। हालाँकि ठाणे महापालिका आयुक्त डॉ . विपिन शर्मा ने इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है।