NDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चर्चा, यूजर्स ने उठाए नागरिकता पर सवाल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 16:23 IST2019-08-24T16:23:19+5:302019-08-24T16:23:19+5:30

ट्विटर यूजर प्रशांत पटेल उमराव ने एक ट्वीट में लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं। ये नियमों का उल्लंघन है इसलिए उन्हें एनडीटीवी से इस्तीफा देना पड़ा।

NDTV's Suparna Singh resignation talk on social media, says I & B Ministry found that she was an American Citizen | NDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चर्चा, यूजर्स ने उठाए नागरिकता पर सवाल!

NDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चर्चा, यूजर्स ने उठाए नागरिकता पर सवाल!

HighlightsNDTV की अंतरिम CEO सुपर्णा सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।एक यूजर ने लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं।

एनडीटीवी की अंतरिम सीईओ सुपर्णा सिंह ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है। कई यूजर्स उनकी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं।

ट्विटर यूजर प्रशांत पटेल उमराव ने एक ट्वीट में लिखा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पता चल गया था कि वो अमेरिकी नागरिक हैं। ये नियमों का उल्लंघन है इसलिए उन्हें एनडीटीवी से इस्तीफा देना पड़ा। प्रशांत ने अपने ट्वीट में लिखा कि नियमों के मुताबिक टीवी और प्रिंट मीडिया के शीर्ष पदों पर सिर्फ भारतीय नागरिक ही हो सकते हैं।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनडीटीवी ने कहा कि चार दिसंबर 2017 को निदेशक मंडल ने एक प्रस्ताव में सुपर्णा सिंह को सीईओ नियुक्त किया था। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत थी।

कंपनी ने कहा , "नियुक्ति पर मंत्रालय की अनुमति के लिए 12 दिसंबर 2017 को आवेदन किया गया था। हालांकि, अभी तक मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद सुपर्णा सिंह और कंपनी ने एक नियुक्ति समझौता किया। इसके तहत उनकी नियुक्ति इस मंजूरी पर निर्भर थी।"

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी के संस्थापक रॉय दंपति को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोका गया था।

Web Title: NDTV's Suparna Singh resignation talk on social media, says I & B Ministry found that she was an American Citizen

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे