लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक ने महिला NCP नेता को मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद बंधवाई राखी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 3, 2019 17:20 IST

विधायक बलराम थवानी ने माफी मांगते हुए कहा है, वो मेरी बहन जैसी हैं, जो भी हुआ उसके लिए मैंने माफी मांग ली है। हमारे बीच में जो भी गलतफमियां हो गईं थी, उसको हमने खत्म  कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्‍होंने आत्‍मरक्षा में महिला को लात से मारा था।  महिला का नाम नीतू तेजवानी है। जो कि एनसीपी की वार्ड प्रभारी है। 

गुजरात के अहमदाबाद शहर में नरोदा से बीजेपी विधायक बलराम थवानी का एक महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद बलराम थवानी ने महिला ने राखी बंधवाई है और मांफी मांगी है। महिला का नाम नीतू तेजवानी है। जो कि एनसीपी की वार्ड प्रभारी है। 

विधायक बलराम थवानी ने माफी मांगते हुए कहा है, वो मेरी बहन जैसी हैं, जो भी हुआ उसके लिए मैंने माफी मांग ली है। हमारे बीच में जो भी गलतफमियां हो गईं थी, उसको हमने खत्म  कर लिया है।

क्या है पूरा ममाला 

एनसीपी महिला नेता नीतू तेजवानी अपने इलाके में पानी के पाइप लाइन काटे जाने को लेकर विधायक बलराम थवानी से बात करने गई थी। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद बीजेपी विधायक ने उनपर लात चला दी। महिला ने पहले ही बीजेपी विधायक को चेतावनी दी थी कि अगर पानी की सप्‍लाई को काटने से पहले स्‍थानीय लोगों को दो दिन का समय नहीं दिया गया तो वह धरने पर बैठेंगी। 

रविवार (2 जून) को थवानी से मिलने के लिए नीतू उनके कार्यालय पहुंची थीं और वहीं पर धरने पर बैठने का फैसला किया। नीतू ने कहा, 'मैं एमएलए के पास पानी की सप्‍लाई लाइन को काटने से रोकने के लिए दो दिन का टाइम मांगने गई थी। लेकिन जल्‍द ही थवानी और उनके आदमियों ने जबरन हमें बाहर कर दिया। हमें थप्‍पड़ मारा गया। कई लोग तो हॉकी के स्टिक के साथ आए थे। मैंने बहुत अपमानित महसूस किया।' जिसके बाद बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्‍होंने आत्‍मरक्षा में महिला को लात से मारा था। 

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो