लाइव न्यूज़ :

वीडियो: माल्यार्पण के दौरान एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, घबराई सांसद हाथ से ही लगी बुझाने आग और फिर....

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 17:54 IST

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लगते हुए देखा गया है। ऐसे में घटना का अब ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता सुप्रिया सुले के साथ एक घटना घट गई है। पुणे के एक कार्यक्रम में सांसद की साड़ी में आग लग गई है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने समय रहते ही नेता को अलर्ट किया था जिससे कुछ अनहोनी होने से बच गई है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले (NCP MP Supriya Sule) के साथ एक हादसा हो गया है जिसमें उनकी साड़ी में आग लग गई है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के साथ यह घटना तब घटी है जब वह एक प्रोग्राम में गई थी और वहां माल्यार्पण कर रही थी। 

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वहां मौजूद लोगों द्वारा एनसीपी नेता को अलर्ट करते हुए भी देखा गया है। हालांकि समय रहते हुए नेता को बचा लिया गया और आग को बुझा दिया गया था। ऐसे में घटना का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहना रही है। इतने में प्रतिमा के सामने जल रहे दीपक से सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लग जाती है। ऐसे में उनकी साड़ी में आग लगी है और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि सांसद सुप्रिया सुले माला पहनाने में व्यस्त है और उनकी साड़ी में आग लग गई है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने सांसद सुप्रिया सुले को अलर्ट किया जिसके बाद वे अपने हाथ से ही आग को बुझाने लगती है। बताया जा रहा है कि समय रहते ही आग को बुझा लिया गया था। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि शरद पवार की बेटी और एनसीपी की राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले रविवार को पुणे गई थी जहां वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। प्रोग्राम में वे शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थी इस दौरान उनके साथ यह घटना घट गई है। 

वे फिलहाल इन दिनों पुणे के दौरे पर है, ऐसे में वे वहां कई कार्यक्रमों का शिलन्यास भी करेंगी। सुप्रिया सुले ने यहां पर आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था और लोगों को सड़क को लेकर सुरक्षा से जागरूक कराया था। 

टॅग्स :अजब गजबNCPवायरल वीडियोआगfire
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी